नए साल के जश्न में बिलासपुर वाले पी गए 9 करोड़ की शराब
पिछले साल के रिकॉर्ड को भी तोड़ा
बिलासपुर। प्रदेश भर में नए साल का जश्न शानदार तरीके से मनाया गया। इस दौरान नए साल के आगमन के जोश में प्रदेशवासियों ने जमकर जाम छलकाई।नए साल का जश्न लोगो ने ऐसा मनाया कि दो दिनों में ही करीब 9 करोड़ की शराब पीकर डकार गए।
बता दे न्यायधानी बिलासपुर में नए साल का जश्न के दौरान लोग 8 करोड़ 69 लाख की शराब पी गए। इस बार 31 दिसंबर से ज्यादा 1 जनवरी के दिन शराब की बिक्री हुई। 2024 का आखिरी दिन मंगलवार होने की वजह से शराब प्रेमियों में निराशा का माहौल रहा, लेकिन लोग शराब खरीद कर रखे रहे और देर रात होने के बाद शराब पीना शुरू किया । इतने में भी मन नहीं भरा तो कई लोग इस कसर को 1 जनवरी को पूरी कर दी । नए साल का जश्न मनाने के लिए
शराब प्रेमियों ने जानकर शराब खरीदी और बुधवार होने के कारण जाम खूब छलकाए। आबकारी विभाग के सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार इस नए वर्ष के पहले शाम को करीब 4 करोड़ 22 लाख रुपए की शराब की बिक्री हुई। दूसरे दिन यानी 1 जनवरी को शराब प्रेमियों ने 4 करोड़ 46 लाख की शराब खरीद कर पी गए। इस तरह नए साल के आगमन के बाद शराब प्रेमियों ने जमकर शराब पिया। पिछले साल के अनुसार गत वर्ष 31 दिसंबर और 1 जनवरी को 8 करोड़ रुपए की शराब बेची थी। इस हिसाब से इस साल पूर्व वर्ष से 69 लाख का अधिक राजस्व आबकारी विभाग ने प्राप्त किया है।
इस साल 69 लाख का राजस्व अधिक हुआ
पिछले साल की तुलना में इस साल 69 लाख का राजस्व आबकारी विभाग को लाभ हुआ है जिसका फायदा सरकार को हुआ है।सूत्र बता रहे है कि अभी इस महीने बिक्री में इजाफा हुआ है और उम्मीद है कि शराब की बिक्री बढ़ेगी।