Blog

नए साल में देर रात तक पुलिस ने किया गश्त

होटल,ढाबा और पिकनिक स्पॉट पर पुलिस की रही नजर

चौक चौराहों पर पुलिस ने रखी पैनी निगाह

आने जाने वालो की जांच करके दी समझाइश

बिलासपुर । लोग नए साल के जश्न की तैयारियो में जुटे रहे। होटल, पिकनिक स्पाट सहित शहर की पॉश कॉलोनियों और मोहल्लो में देर रात तक जश्न व पार्टियाँ हुई। जिसे देखते हुए पुलिस प्रशासन भी तैयारियों में लगे रहे । अश्लील डांस, शराबखोरी और हुड़दंगियों पर कार्रवाई के लिए टीम बनाई गई है,जो सुरक्षा व्यवस्था पर अपनी नज़र रखी रही।
 

हर साल नए साल के आने का और पुराने साल को विदा करने का जश्न मनाया जाता है।
इसके लिए युवा वर्ग अपने अपने स्तर से पार्टी मनाते है। कोई होटल,ढाबा और कोई गार्डन तो कोई फार्म हाउस में जाकर नए साल का जश्न मनाकर यादगार मनाते है।चूंकि यह खुशियों का पल है और इसमें किसी तरह का कोई विवाद न हो हुड़दंग न हो इसके लिए पुलिस भी चप्पे चप्पे पर तैनात है।

दरअसल नए साल का जश्न मनाने सभी उत्साहित है। पुराने साल की विदाई और नए साल के स्वागत की तैयारियां जीरो से की गई। शहर के होटल, रेस्टोरेंट, डिस्को में न्यू ईयर सेलिब्रेशन को खास बनाने बाहर से कलाकार बुलाये गए जिन्होने देर रात तक गाने बजाए और लोग मस्ती में झूम उठे। यही नहीं मोहल्ले, कालोनियों में भी न्यू ईयर पार्टी का प्लान बनाया गया और उत्साह उमंग के साथ इस पल को यादगार बनाया गया। देखा जाए तो इसे लेकर युवाओं में अच्छा खासा उत्साह है और वे अपने दोस्तो व परिवार के साथ नए साल का स्वागत करने तैयारी की।
शहर में थार्टी फर्स्ट की देर रात तक चलने वाली पार्टी, शराब पीकर हुडदंग करने, यातायात के नियमो का उल्लंघन करने वालो और किसी आपात स्थिति से निपटने के लिए शहर को तीन जोन में बांटा गया था। और 12 पेट्रोलिंग पार्टियां बनाई गई है। तीनो जोन के अलावा महत्व्पूर्ण चौक-चौराहों पर पुलिस व यातायात के अधिकारी,कर्मचारी समेत 200 से ज्यादा पुलिस बल तैनात रहे। ताकि अश्लीलता, शराबखोरी और असामाजिक तत्वो पर नकेल कसा जा सके।

सुरक्षा व्यवस्था और सीसीटीवी से होगी निगरानी

आयोजन स्थलों पर सुरक्षा सुनिश्चित करने के लिए बाउंसरों की तैनाती अनिवार्य होगी इसके अलावा, सीसीटीवी कैमरे लगाना और उनकी निगरानी भी आवश्यक है।इसके लिए एसपी ने सख्त हिदायत दी है।

चौक चौराहों और चप्पे चप्पे पर पुलिस के जवान रहे तैनात

नए साल में हुड़दंग न हो और किसी तरह का विवाद न हो इसके लिए। एसपी के निर्देश पर चौक चौराहों और होटल बार और ढाबा के पास पुलिस बल को तैनात रखा गया था। ताकि जरा सा विवाद होने पर तुरंत कार्यवाही कर सके।

हुड़दंगियों को पुलिस ने सिखाया सबक

शराब के नशे में हुड़दंग करने वाले शराबियों और नशेड़ियों को पुलिस ने सबक सिखाया और सख्त हिदायत देकर कहा कि किसी तरह का तमाशा करने और विवाद करने पर सीधे जेल की हवा खिलाई जाएगी।इसलिए शांति से और
आनंद से नए साल को मनाए ताकि किसी तरह का खलल पैदा न हो।

वर्जन
हुक्का, ड्रग्स, रसायन, हथियार, चाकू, और पिस्तौल जैसे लाइटर पर पूरी तरह से प्रतिबंध रहेगा। नए साल की शुरुआत में जश्न के आयोजन पर पुलिस ने आयोजकों को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि नियमों का उल्लंघन करने पर सख्त कार्रवाई की जाए। सभी कर्मचारियों को इन नियमों की जानकारी देना आयोजकों की जिम्मेदारी होगी। यह कदम नए साल के जश्न को सुरक्षित और सुव्यवस्थित बनाने के लिए उठाया गया है।

रजनेश सिंह
एसपी बिलासपुर

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *