नए साल में 17 18 जनवरी को चलो नागपुर चलो नागपुर-अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव ने की अपील

देश के सबसे बड़े नागपुर के ऐतिहासिक महाकुंभ में विश्व के सभी नामदेव समाज परिवार सहित शामिल होवे, अधिक से अधिक राशि दान करके महाकुंभ में आहूति देवे -ज्वाला प्रसाद नामदेव
नागपुर। महाराष्ट्र के नागपुर में 17 एवं 18 जनवरी को होने वाले संत नामदेव महाराज विश्व एकात्मता महासम्मेलन को लेकर अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष श्री ज्वाला प्रसाद नामदेव ने देश के सभी राज्यों के नामदेव समाज के विभिन्न घटकों से अपील करते हुए कहा है कि नागपुर में जनवरी माह में नए साल में होने वाले 17 एवं 18 जनवरी को नामदेव समाज के महाकुंभ में सभी अधिक से अधिक संख्या में पहुंचे और इस महाकुंभ को सफल बनाने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। यह नामदेव समाज के लिए और पूरे देश के लिए के लिए यह ऐतिहासिक कार्यक्रम होने जा रहा है जिसमें देशके यशस्वी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत और आर्ट ऑफ लिविंग के विश्व विख्यात गुरु रवि शंकर जी केंद्रीय सरकार के मंत्रिमंडल के सदस्य केंद्र सरकार के परिवहन मंत्री नितिन गडकरी , महाराष्ट्र के मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस,समेत कई राज्यों के मुख्यमंत्री राज्यपाल भी शामिल होंगे। श्री ज्वाला प्रसाद नामदेव ने यह भी कहां है कि राज्यों के पदाधिकारी ने तथा विभिन्न जिलों से नामदेव समाज के महाकुंभ में अधिक से अधिक राशि दान करके अपनी आहुति करें।
ताकि इस महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए तैयारी को अंतिम रूप दिया जा सके। श्री ज्वाला प्रसाद नामदेव ने इस सम्मेलन को सफल बनाने का संकल्प लेते हुए कहा कि इस विराट महायज्ञ में तन मन धन से सभी सहयोग करें और अपने पूरे परिवार सहित इस महाकुंभ के साक्षी बने ,समाज की ताकत तभी नजर आएगी । जब हम सभी एक मंच पर एकत्रित होंगे समाज के आत्म गौरव को जागृत करने आपका सहयोग आपकी उपस्थिति ही समाज की सबसे बड़ी शक्ति है। यह आयोजन आयोजन ही नहीं एक संकल्प है हमारे आने वाली पीढ़ी के उज्जवल भविष्य का संतो के विचारों को लेकर आने वाली पीढ़ियां के लिए एक सशक्त नींव रखने का इस ऐतिहासिक क्षण का हिस्सा बने और संत शिरोमणी नामदेव जी महाराज के विचारों को आगे बढ़ते हुए हम नागपुर की धरती पर एक इतिहास रचे।
महासम्मेलन के अध्यक्ष तथा फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री भास्कर राव टोम्पे, कार्यक्रम के संयोजक ईश्वर धिरडे, अनंत जागजोड तथा फेडरेशन के समय पदाधिकारी एवं आयोजन समिति के सभी पदाधिकारी सदस्य इस विश्व एकात्मता महासम्मेलन को सफल बनाने के लिए सभी राज्यों सभी जिलों में पहुंचकर बैठक ले चुके हैं। नामदेव समाज के इस महासम्मेलन में भारत के सभी राज्यों के अलावा दूसरे देश के भी नामदेव समाज के लोग शामिल होंगे। दो दिवसीय महासम्मेलन में नामदेव समाज की एक जुटता, समाज के लोगों को रोजगार, एवं महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने पर दो दिनों तक संगोष्ठी भी होगी। और समाज राष्ट्रीय स्तर के प्रतिभाओं का भी सम्मान किया जाएगा।
आपका
श्री ज्वाला प्रसाद नामदेव
कार्य वाहक राष्ट्रीय अध्यक्ष
अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली