प्रदेश पटवारी संघ के चुनाव में भागवत बने दुबारा प्रांताध्यक्ष

बिलासपुर। राजस्व विभग में प्रदेश पटवारी संघ का चुनाव रविवार को सम्पन्न हुआ। अलग अलग संभाग में चुनाव का मतदान हुआ जिसमें बिलासपुर संभाग के लिए त्रिवेणी भवन में मतदान सुबह 10 बजे से 4 बजे शाम हुआ। पूरे प्रदेश में 5000 मत है जिसमे बिलासपुर संभाग में कुल 1200 मत है। रुझान देख कर पता लगा कि बिलासपुर संभाग में लगभग 63% मतदान हुआ है। कुल 1200 मत में 757 मतदान हुआ। बिलासपुर, कोरबा, रायगढ़, मुंगेली, जांजगीर-चांपा गौरेला-पेंड्रा से भी मतदान के लिए भारी संख्या में पटवारी बिलासपुर त्रिवेणी भवन में उपस्थित रहे। खास कर इस चुनाव में महिला पटवारियों ने भी बढ़चढ़ कर हिस्सा लिया।
प्रांताध्यक्ष हेतु कुल 5 प्रत्याशी, सचिव के लिए 4 और कोषाध्यक्ष हेतु 3 प्रत्याशी खड़े थे।
आज के ही तारीख में चुनाव के परिणाम भी घोषित हुआ।
जिसमे प्रांताध्यक्ष पद पर दुबारा भागवत कश्यप और सचिव निर्मल साहू एवं कोषाध्यक्ष पद पर प्रमोद टंडन ने जीत दर्ज किया।
चुनाव प्रक्रिया के दौरान संघ द्वारा मतदान के साथ साथ बाहर से आये हुए एवं शहर के पटवारियों के लिए भोजन की भी व्यवस्था की गई थी ताकि बाहर से आये हुए पटवारियों को कोई दिक्कत न हो सके।
बिना परिचय पत्र के किया गया मतदान
देखा जाए तो पूरे चुनाव प्रक्रिया के दौरान एक बात ऐसी थी जो पूरे चुनाव प्रक्रिया पर अघोषित0रूप से प्रश्रचिन्ह खड़ा कर रहा था।=पूरे चुनाव प्रक्रिया में कोई भी पटवारी से चुनाव प्रक्रिया के दौरान कोई भी परिचय पत्र नही देखा जा रहा था जो अपने आप मे एक सवाल खड़ा कर रहा था। क्योंकि जो पयर्वेक्षक थे वो किसी दूसरे विभाग के थे तो फिर भला वो कैसे सारे पटवारियों को पहचानते होंगे।क्या ऐसे में कोई दूसरे के नाम का मत नही दे सकता था ।क्योंकि बाहर से आये पटवारियों को तो खुद पटवारी भी पहचान नही पा रहे थे।