नगरीय निकाय चुनाव में लड़ने दावेदारों ने ठोका दावा…लेकिन कांग्रेस भवन में फार्म नहीं…नोटिस में लिखा है कि फार्म इस टाइपिंग दुकान से खरीदे…दावेदारों को फॉर्म तक नहीं दे पा रही कांग्रेस

कांग्रेस भवन में कांग्रेसियों की भीड़ नजर आई
बिलासपुर। प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर स्थानीय चुनाव 2025 के तहत बिलासपुर नगर निगम चुनाव के लिए आज कांग्रेस भवन में महापौर, पार्षद प्रत्याशियों के लिए बड़ी संख्या में कांग्रेसी फार्म लेकर गए ,वही पांच वार्डो से फार्म जमा किये गए ,जिसमे वार्ड 56 के लिये सावित्री सोनी, वार्ड 35 के लिए गजेंद्र श्रीवास्तव, वार्ड 67 के लिए दिनेश सूर्यवंशी , वार्ड 24 के लिए शाहनवाज खान, एवं वार्ड 44 के लिए कु दीक्षा मानिकपुरी ने फार्म जमा किया ,
कांग्रेस कमेटी ने व्हाट्सएप्प के माध्यम से भी कांग्रेस ग्रुप्स में आवेदन के फार्मेट को प्रेषित किया है ताकि चुनाव लड़ने के लिए इच्छुक व्यक्ति प्रिंट निकालकर अपना फार्म 12 जनवरी तक जमा कर सके । मुख्य रूप से आवेदन लेने वाले पार्षदों में ग्रामीण महिला अध्यक्ष सीमा , भास्कर यादव,स्वर्णा शुक्ला,प्रियंका शुक्ला,सुबोध केसरी,सूरज मरकाम,लाला यादव,अनिल पांडेय,दिलीप पाटिल,हरमेंद्र शुक्ला,श्याम पटेल,मनीष गडवाल ,अमित भारते, सुरेश टण्डन,पुष्पेंद्र मिश्रा,ब्लॉक अध्यक्ष लक्ष्मी नाथ साहू,पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष अमित यादव,मार्गेट बेंजामिन,सुदेश नन्दिनी,गौरव एरी,अजय काले,महेंद्र साहू,कमल गुप्ता,करम गोरख,बाबा खान,धनन्जय यादव,दिनेश शुक्ला,ननकी पटेल,जय वलेचा,अनिल घोरे,बनाऊ राम मरकाम,ओम कश्यप,पुनाराम कश्यप,अशोक मानिकपुरी, चेतनदास महंत, सुषमा साहू, विमला पात्रे, आदि ने फार्म लिया है।

50 से अधिक लोगो ने फार्म लिया, 5 ने अपना फार्म जमा किया
शहर अध्यक्ष विजय पांडेय, ग्रामीण अध्यक्ष विजय केशरवानी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देश पर स्थानीय चुनाव 2025 के लिए फार्म जमा करने की तिथि 10 ,11, व 12 जनवरी निर्धारित है ,आज बिलासपुर नगर निगम के लिए 50 से अधिक लोगो ने फार्म लिया ,जिसमे 5 ने अपना फार्म जमा किया,जो इस बात को व्यक्त करता है कि स्थानीय चुनाव को लेकर कांग्रेसी बहुत ज्यादा उत्साही है।
अध्यक्ष ने बताया कि 11 जनवरी को दोपहर 2 बजे कांग्रेस भवन में बिलासपुर नगर निगम के पर्यवेक्षक पूर्व विधायक मोतीलाल देवांगन सभी ब्लॉक अध्यक्षो के साथ बैठक करेंगे, बैठक में जिले के प्रभारी सुबोध हरितवाल भी उपस्थित रहेंगे।
आगामी चुनाव को लेकर चर्चा
बैठक में आगामी चुनाव को लेकर चर्चा होगी ,जिसमे शहर के चारो ब्लॉक अध्यक्ष, ग्रामीण के तखतपुर शहर/ग्रामीण सकरी,बिल्हा,तिफरा, बेलतरा, सीपत, मस्तूरी, बेलगहना, कोटा, रतनपुर शहर/ग्रामीण शामिल होंगे ।नगर पालिका और नगर पंचायत के फार्म सम्बन्धित ब्लॉक अध्यक्षो द्वारा जमा कराया जा रहा है।और बिलासपुर नगर निगम के लिए फार्म बिलासपुर कांग्रेस भवन में जमा हो रहे है
नगर पालिका और नगर पंचायत का फार्म बिलासपुर में भी होगा जमा
नगर पालिका और नगर पंचायत का कोई फार्म बिलासपुर में जमा करना चाहता है तो वह कांग्रेस भवन में जगदीश कौशिक के पास जमा कर सकता है।आज कांग्रेस भवन में फार्म जमा कराने के लिए शहर प्रवक्ता ऋषि पांडेय,ब्लॉक अध्यक्ष जावेद मेमन, अरविंद शुक्ला,विनोद साहू कार्यालय सचिव सुभाष ठाकुर उपस्थित थे।
चुनाव लड़ने वाले दावेदारों के लिए कांग्रेस भवन में आवेदन नहीं,टाइपिंग सेंटर से लेने चस्पा किया नोटिस
प्रदेश कांग्रेस कमेटी द्वारा नगरीय निकाय चुनाव लड़ने के दावेदारों से आवेदन पत्र लेने का निर्णय लेते हुए जिला कांग्रेस कार्यालय में आवेदन जमा करने कहा गया है और इसकी पर्याप्त व्यवस्था पार्टी कार्यालय में किए जाने की भी बात कही गई थी लेकिन पहले ही दिन इसकी हवा निकल गई. आवेदन लेने बड़ी संख्या में कार्यकर्ता जब कांग्रेस भवन पहुंचे तो उन्हें निराशा हाथ लगी।

आवेदन का फार्मेट पहले तो टाइपिंग के लिए जाना बताया गया लेकिन बाद में कांग्रेस भवन के बाहर एक चस्पा लगा दिया गया जिसमें लिखा था आवेदन रश्मि टाइपिंग से प्राप्त करें. ऐसा क्यों किया गया यह तो स्पष्ट नहीं हैं लेकिन आवेदन लेने आए कार्यकर्ताओं में भारी निराशा है. ऐसी ही स्थिति रही तो कांग्रेस नगरीय निकाय चुनाव कैसे जीत पाएगी जबकि सत्तारुढ़ दल भाजपा इस मामले मे कांग्रेस से काफी आगे निकल चुकी है।