Blog

नगर निगम की पहली सामान्य सभा आज,बजट और विकास पर होगी चर्चा

सवाल-जवाब के पहले घंटे में गरमाएगी बिलासपुर की सियासत,60 सवाल तैयार
कांग्रेस के पास अभी भी नेता प्रतिपक्ष नहीं

बिलासपुर। नगर निगम की पहली सामान्य सभा बैठक मंगलवार को टाउन हॉल में होगी,जिसमें महापौर पूजा विधानी पहली बार बतौर अध्यक्ष शामिल होंगी। सभापति विनोद सोनी ने बैठक का समय सुबह 11:30 निर्धारित किया है। इस अहम बैठक में नगर निगम का 1089 करोड़ रुपये का वार्षिक बजट और शहर विकास से जुड़े आठ प्रमुख प्रस्तावों पर चर्चा की जाएगी।
बता दें कि बैठक की शुरुआत में पहला घंटा पार्षदों के सवाल-जवाब के लिए तय किया गया है। अब तक करीब 30 पार्षदों ने लगभग 60 सवाल जमा किए हैं, जिन्हें निर्धारित समय के अनुसार उठाया जाएगा।

महापौर बोली,सामान्य सभा की बैठक में प्रस्ताव बिना नेता प्रतिपक्ष के भी पास किया जाएगा

पहली सामान्य सभा को लेकर महापौर पूजा विधानी ने बताया कि बैठक से पहले सभी पार्षदों की बैठक बीजेपी कार्यालय में की गई थी। उन्होंने कहा कि कांग्रेस में नेता प्रतिपक्ष तय न होने के बावजूद सभी प्रस्तावों को पारित किया जाएगा। उन्होंने कांग्रेस पर तंज कसते हुए कहा कि आपसी में गुटबाजी के चलते कांग्रेस नेता प्रतिपक्ष तय नहीं कर पा रही है।

आयुक्त बोले,एक सफ्ताह पहले ही सभी को नोटिस जारी किया गया था

नगर निगम आयुक्त अमित कुमार ने बताया कि बैठक के लिए सभी तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। एक सप्ताह पहले ही संबंधित नोटिस जारी किया गया था और पार्षदों से प्रश्न भी मंगवाए गए थे, जिन्हें लॉटरी सिस्टम के माध्यम से चुना गया है।

आज हो सकता है नेता प्रतिपक्ष का फैसला

सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार कांग्रेस पार्टी मंगलवार को नेता प्रतिपक्ष का फैसला कर सकती है। इसमें शहजादी कुरैशी और भरत कश्यप का नाम प्रमुखता से लिया जा रहा है। जिसमे दोनों पार्षदों के लिए उनके चहेते नेताओं के रायपुर तक एप्रोच लगाया हुआ है। हालाकि अभी तक फाइनल नहीं हुआ है कि कौन और किसका नाम तय किया जाएगा।लेकिन जैसा माहौल चल रहा है और जो नाम सामने आ रहे है उसमे यही माना जा रहा है कि दोनों में से किसी एक का नाम लगभग तय कर लिया जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *