Blog

नगर निगम के सामान्य सभा के पहले पार्षदों के सवाल जवाब

सफाई,पानी,पाइप लाइन और अन्य मुद्दे उठे

भाजपा पार्षदों और महापौर को कांग्रेस पार्षदों ने घेरा

बिलासपुर । 13 अप्रैल को नगर निगम की सामान्य सभा के पहले आज पार्षदों से सवाल जवाब के लिए लॉटरी निकाली गई, जिसमें पार्षदों ने वार्ड में पानी की समस्या बोरिंग, सफाई व्यवस्था तथा निर्माण कार्य को लेकर सवाल पूछे हैं। कुछ पार्षदों ने बेजा कब्जा हटाने तथा पिछले बजट को लेकर सवाल किया है। सवालों की पहली पर्ची भाजपा पार्षद का निकला है। एक पार्षद ने कहा है कि उनके वार्ड में सिर्फ आधा घंटा पानी आता है और एक कांग्रेसी पार्षद ने नगर निगम के पिछले बजट के द्वारा किए गए वित्तीय वर्ष 2025-26 के कार्य की विस्तृत जानकारी मांगी है। नगर निगम में सफाई कार्य के लिए राज्य शासन से हर साल कितनी राशि प्राप्त होती है

भाजपा की रानी शैलेश देवांगन ने सवाल किया है कि अमरिया चौक का नाम माता परमेश्वरी के नाम से किया जाए। गणेश नगर के पार्षद इब्राहिम ने सवाल किया है कि 70 वार्ड में महापौर

निधि से कौन-कौन से काम हुए हैं। दिलीप पाटिल ने पूछा है कि अमृत मिशन का ठेका किसे दिया गया है। कितनी राशि से अमृत मिशन का काम किस ठेकेदार को दिया गया है उन्होंने पूरी जानकारी मांगी है। संतोषी बघेल ने अवैध निर्माण का मामला उठाया है। अज्ञेय नगर के पार्षद ध्रुव कोरी ने अपने वार्ड की समस्याओं से संबंधित सवाल पूछा है और कहा और कहा है कि अज्ञेय नगर, भारतीय नगर तथा ग्रीन पार्क में पानी की समस्या है। बोर फेल हो गया आधा घंटा पानी आता है ? निर्दलीय पार्षद ध्रुव ने पूछा है कि अमृत मिशन का काम कब तक होगा। मोहन श्रीवास ने पूछा है कि श्रद्धांजलि योजना में बीपीएल गरीबी रेखा की सर्वे सूची को विलोपित किया जाए ताकि सभी परिवारों को राज्य सरकार की श्रद्धांजलि योजना का लाभ मिलसके। क्योंकि गरीब परिवार अंतिम संस्कार इसी राशि से करते आ रहे हैं। रेखा सूर्यवंशी ने अपने वार्ड में एक सामुदायिक भवन की मांग की है। वार्ड नंबर 66 के पार्षद अंचल दुबे ने अपने वार्ड में पुरानी पाइप लाइन

बदलने की मांग रखी है। तथा टैंकर वह मोटर पंप की स्थिति की जानकारी मांगी है। अंचल दुबे तथा ध्रुव कोटी के दोनों सवालो की लॉटरी निकली है। जूना बिलासपुर के पार्षद आशीष गुप्ता ने अपने सवाल में पूछा है कि वार्ड नंबर 35 में पार्षद तथा महापौर निधि से बोर करने की एक साल से मांग कर रहे हैं अभी तक बोर क्यों नहीं हुआ। रीता कश्यप ने पूछा है कि शहर के सभी 70 वाडों में सफाई के लिए राज्य शासन से नगर निगम को वित्तीय वर्ष में कितनी राशि प्राप्त होती है। सिरगिटटी क्षेत्र के पार्षद मनहरण कौशिक ने पूछा है कि पिछला बजट जो महापौर ने पेश किया था उसमें कितनी राशि शहर विकास के लिए शासन से मिली और कितना कितनी राशि से कितने कितने काम हुए उन्होंने पूरी जानकारी पिछले बजट से हुए काम की मांगी है। इस बार 55 पार्षदों ने बजट सम्मेलन के लिए सवाल किया है। और सभापति के द्वारा 13 अप्रैल को दोपहर 12-0० बजे सामान्य सभा शुरू की जाएगी तथा 1 घंटे सवाल जवाब के लिए निर्धारित किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *