Blog

नगर निगम बिलासपुर ने खरीदी दो नई जेसीबी, सफाई व अतिक्रमण हटाने को मिलेगी रफ्तार

15वें वित्त आयोग से 72 लाख की लागत, जोन क्रमांक 6 व जल विभाग को सौंपी गई मशीनें

बिलासपुर ।शहर में अतिक्रमण हटाने, सफाई व्यवस्था को सुदृढ़ करने तथा विकास कार्यों को गति देने की दिशा में नगर निगम बिलासपुर ने एक अहम कदम उठाया है। नगर निगम द्वारा दो नई जेसीबी मशीनें खरीदी गई हैं, जिनका शुक्रवार को नगर निगम के पम्प हाउस परिसर में विधिवत पूजा-अर्चना के साथ उद्घाटन किया गया। इन आधुनिक मशीनों के शामिल होने से शहर में चल रहे सफाई अभियानों, नालियों की खुदाई, अतिक्रमण हटाने तथा गर्मी के मौसम में पेयजल आपूर्ति के लिए पाइपलाइन विस्तार जैसे कार्यों में काफी सहूलियत मिलेगी।नगर निगम अधिकारियों के अनुसार, इन दोनों जेसीबी मशीनों को जोन क्रमांक 6 एवं जल विभाग को उपयोग के लिए सौंपा गया है, ताकि आवश्यकता अनुसार विभिन्न क्षेत्रों में कार्य तेजी से किए जा सकें। उल्लेखनीय है कि इन मशीनों की खरीदी 15वें वित्त आयोग की राशि से की गई है, जिस पर लगभग 72 लाख रुपये की लागत आई है।उद्घाटन कार्यक्रम में मेयर इन काउंसिल के सदस्य विजय ताम्रकार, श्याम साहू एवं दिनेश देवांगन उपस्थित रहे। जनप्रतिनिधियों ने इसे नगर निगम की कार्यक्षमता बढ़ाने की दिशा में महत्वपूर्ण पहल बताते हुए कहा कि इससे शहर की सफाई व्यवस्था और बुनियादी सुविधाओं में और सुधार आएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *