Blog

सरकारी भूमि में कब्जा के विवाद पर युवक पर जानलेवा हमला

रतनपुर थाना क्षेत्र का मामला, घायल युवक की हालत गंभीर

बिलासपुर। शासकीय भूमि पर कब्जा करने के विवाद पर पिता-पुत्र ने टंगिया से युवक के सिर पर जाललेवा हमला कर दिया। आरोपी उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग निकले। होश आने के बाद घायल खून से लथपथ अपने घर पहुंचा। परिजन ने उसे अस्पताल में भर्ती कराया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है।
रतनपुर पुलिस ने बताया कि ग्राम अकलतरी निवासी अरविंद तिलकराज पिता स्व. सौखीलाल (40) खेती किसानी का काम करते हैं। बीते 18 जनवरी की सुबह 9 बजे वह अपने घर पर था। उसी समय उसका चाचा रामपाल तिलकराज लहुलूहान होकर साइकिल से घर आए। पूछताछ में घायल रामफल ने ने बताया कि सुबह गांव के बहरा खार बंधी बांध में मछली मारने के लिए गए थे। वहां शासकीय भूमि पर बेजा कब्जा के विवाद को लेकर गांव का आरोपी रामचंद्र ऊर्फ प्रकुल शर्मा और उसका बेटा आरोपी मयंक शर्मा ने हत्या करने की नियत से टंगिया से सिर पर कई बार वार किया। जिससे युवक बेहोश हो गया। आरोपी पिता-पुत्र उसे मरा हुआ समझकर छोड़कर भाग निकले। होश आने के बाद घायल युवक घर पहुंचा। परिजन ने उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया है।फिलहाल पुलिस इस मामले की बारीकी से जांच कर रही है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *