Blog
नदी में मछली मारने के लिए लगाया करंट….खुद करंट की चपेट में आया और हुई मौत

टेकचंद कारड़ा
बिलासपुर/तखतपुर।मनियारी नदी में करंट लगाकर मछली मारने का प्रयास करने वाले युवक खुद करंट की चपेट में आ गया और मौके में ही मृत्यु हो गई प्राप्त जानकारी के अनुसार तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम सूरीघाट निवासी मायाराम कैवर्त उम्र 45 वर्ष आज सुबह मनियारी नदी में मछली मारने के लिए जाल बीछाकर रखा था और उसमें करंट लगा दिया था

जैसे ही युवक का पैर पानी में पड़ा खुद करंट की चपेट में आ गया और अपने आप को नहीं बचा सका जिससे मौके पर ही उसकी मृत्यु हो गई परिजनों का हाल रो रो कर बेहाल है पुलिस मौके पर पहुंच कर घटना की जांच कर रही है घटना सुबह 9:00 बजे की बताई जा रही है।
