नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड पर आयकर की बड़ी कार्रवाई….देशभर की यूनिट्स में दबिश, दस्तावेजों की गहन जांच जारी

बिलासपुर ।मंगलवार तड़के आयकर विभाग की टीम ने बड़ी छापामार कार्रवाई करते हुए सिरगिट्टी स्थित नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड की फैक्ट्री पर दबिश दी। कार्रवाई के दौरान अधिकारियों ने कंपनी परिसर को घेरकर दस्तावेजों और वित्तीय रिकॉर्ड की जांच शुरू की
सूत्र बता रहे है कि यह कंपनी कोका‑कोला के उत्पादों का निर्माण करती है और इसका मुख्य कार्यालय दिल्ली में स्थित है। शुरुआती जानकारी के मुताबिक कार्रवाई टैक्स चोरी से जुड़े इनपुट के आधार पर की गई है, जिसके बाद टीम ने एक साथ कई स्थानों पर जांच शुरू की।सूत्रों के अनुसार बिलासपुर में कंपनी का संचालन नवनीत अग्रवाल देखते हैं,जबकि प्रदीप अग्रवाल कंपनी के मालिक बताए जा रहे हैं। छापे के दौरान अधिकारियों ने कंप्यूटर डेटा, खातों की फाइलें और अन्य वित्तीय दस्तावेज अपने कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।आयकर विभाग की यह कार्रवाई केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं है। कंपनी से जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों पर भी दबिश की खबर है, जिनमें रायपुर के डिपो, उदयपुर बेवरेज यूनिट, जबलपुर और नागपुर स्थित इकाइयां शामिल बताई जा रही हैं।फिलहाल आयकर टीम सभी ठिकानों पर पूछताछ और दस्तावेजों का मिलान कर रही है। अधिकारियों की ओर से आधिकारिक बयान अभी जारी नहीं किया गया है, लेकिन माना जा रहा है कि जांच पूरी होने के बाद बड़े वित्तीय खुलासे सामने आ सकते हैं।

फिलहाल विभाग की ओर से आधिकारिक बयान जारी नहीं किया गया है। फैक्ट्री परिसर में प्रवेश-निकास नियंत्रित कर दिया गया है और कर्मचारियों से आवश्यक जानकारी ली जा रही है। कार्रवाई कितने समय तक चलेगी, यह स्पष्ट नहीं है, लेकिन संकेत मिल रहे हैं कि जांच व्यापक स्तर पर की जा रही है।
कंपनी से जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों पर भी देश के अलग-अलग शहरों में आयकर की दबिश
सूत्रों के मुताबिक, यह कार्रवाई केवल बिलासपुर तक सीमित नहीं है। कंपनी से जुड़े अन्य प्रतिष्ठानों पर भी देश के अलग-अलग शहरों में आयकर विभाग की टीमें एक साथ सक्रिय हुई हैं। रायपुर स्थित डिपो, उदयपुर बेवरेज जबलपुर, सुपीरियर ड्रिंक्स नागपुर और राजधानी दिल्ली स्थित मुख्य कार्यालय में भी जांच की खबर सामने आई है।

छह सदस्यीय टीम ने फैक्ट्री परिसर में पहुंचकर दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े कागजातों की गहन जांच की
औद्योगिक क्षेत्र सिरगिट्टी की सुबह उस वक्त असामान्य हलचल में बदल गई जब आयकर विभाग की टीम ने नर्मदा ड्रिंक्स प्राइवेट लिमिटेड की कोल्डड्रिंक फैक्ट्री में दबिश दी। छह सदस्यीय टीम ने फैक्ट्री परिसर में पहुंचकर दस्तावेजों, वित्तीय रिकॉर्ड और लेन-देन से जुड़े कागजातों की गहन जांच शुरू की।कई महत्वपूर्ण फ़ाइलें की गंभीरता से जांच की गई है।इसके साथ ही बैंक के डिटेल और कंप्यूटर से जानकारी एकत्रित की गयी है। कार्रवाई की सूचना मिलते ही औद्योगिक हलकों में चर्चा तेज हो गई।
लगातार आईटी की दबिश से मचा हुआ है हड़कंप
सूत्र बता रहे है कि कुछ दिनों पहले आईटी की भारी भरकम टीम ने कोयला व्यापारी प्रवीण झा और प्रमोद अग्रवाल के अलावा अंशु मुरारका के ठिकाने में दबिश दी थी।जिसमें वित्तीय अनियमितता और लेनदेन को लेकर जांच की थी।जिसमें करोड़ो का आयकर चोरी करने का आरोप लगा है।यह मामला अभी तक ठंडा नहीं हुआ है और मंगलवार की सुबह अचानक से आईटी की टीम ने एक बार फिर से बिलासपुर के धमक देकर कार्रवाई की।
आईटी की नजर बिलासपुर के आयकर चोरी करने वाले व्यापारियों पर तेज
सूत्र बता रहे है कि आईटी की नजर बिलासपुर पर काफी तेज है।यही कारण है कि इसके पहले भी कई बार आईटी ने धमक देकर व्यापारियों की नींद हराम की थी और अब कोयला कारोबारियो की रातों की नींद हराम की और अब एक बार फिरसे हलचल मचाकर कोल्ड्रिंक कंपनी पर छापामार कर अपनी छाप छोड़ दी है।