नल से पानी भरने के नाम पर सौतेली मां को दिया गाली गलौच…..फिर चाकू से किया जानलेवा हमला….आरोपी गिरफ्तार

रतनपुर पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करते हुए आरोपी को भेजा न्यायिक रिमाण्ड पर
बिलासपुर । सौतेली मां पर चाकू से जानलेवा हमला करने वाले आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।
रतनपुर पुलिस ने बताया कि मदनपुर निवासी श्यामता बाई माथुर ने रतनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने घर के आंगन में नल से पानी भर रही थी । उसी समय उसका सौतेला बेटा दिपेन्द्र माथुर जो अलग रहता है।वह आया और नल से पानी क्यो भर रही हो ,घर से भागो कहकर अश्लील गाली गलौच करने लगा ।जिसे गाली देने से मना किया गया तो उसने घर में रखे सब्जी काटने के चाकू से पीठ में जानलेवा हमला कर दिया। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी की तलाश की गई।पुलिस ने त्वरित कार्यवाही करने के लिए थाना प्रभारी रतनपुर ने टीम गठित कर आरोपी
दीपेन्द्र माथुर पिता उत्तरा माथुर उम्र 32 वर्ष मदनपुर
को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।