नवाचार की ओर लगातार बढ़ रहा निकाय…आपका विकास -आपके साथ के बाद,अब वार्ड दर्शन के माध्यम से नागरिकों को मिल रहा लाभ

मनेन्द्रगढ़ /राजनगर कॉलरी- छत्तीसगढ़ से राज्य की सीमा से लगा मप्र के अनूपपुर जिले में स्थित नगर परिषद डूमरकछार नित्य नये नवाचारों की ओर बढ़ते हुए नागरिकों की सेवा ,जनहितैषी कार्यों को करने में कोई कोर कसर नहीं छोड़ रहा है।
निकाय अध्यक्ष और जिला योजना समिति के सदस्य डॉ. सुनील कुमार चौरसिया के नेतृत्व में निकाय के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों/ कर्मचारियों के सहयोग से जनता की समस्याओं को दूर करने का हर तरह का प्रयास किया जाता है,
अभिनव प्रयास के दौरान नित्य नया कुछ करने की ललक यहां के निर्वाचित जनप्रतिनिधियों में लगातार देखी जा रही है।
हेल्प डेस्क से मिल रहा लाभ:- हितग्राहियों, निकाय क्षेत्र के नागरिकों को कार्यालय के सभी विभागों के चक्कर ना काटना पड़े,निकाय आने वाले हितग्राहियों को हेल्प डेस्क में ही अपनी समस्याओं को बताते ही,हेल्प डेस्क के कर्मचारी उन समस्याओं को संबंधित विभाग से सामंजस्य स्थापित कर समस्याओं को दूर करते हैं।
एसएमएस सेवा से मिलती है सूचना-
विगत 3 वर्षों से निकाय के माध्यम से विभिन्न अवसरों पर नागरिकों को उनके मोबाइल फोन पर एसएमएस सुविधा के माध्यम से भी सूचनाएं प्रेषित की जाती है,ताकि समय पर नागरिकों को सम्बन्धित योजनाओं की सूचनाएं मिल सके।
वार्ड का है वाट्सएप्प ग्रुप-
लगभग 1 वर्ष पहले सभी वार्डों के अलग-अलग व्हाट्सएप ग्रुप बनाए गए हैं,इस व्हाट्सएप ग्रुप में उस वार्ड के पार्षद,हेल्प डेस्क के कर्मचारी और निकाय के अध्यक्ष को जोड़ा गया है ताकि वार्ड की जो भी समस्याएं हैं इस ग्रुप में जानकारी मिल सके, इन वार्ड के व्हाट्सएप ग्रुपों में सिर्फ वार्ड की समस्या और समाधान पर ही चर्चा की जाती है,गुड मॉर्निंग ,शादी की सालगिरह जन्म दिन इन विषयों पर चर्चा ना करके सिर्फ समस्या और समाधान पर चर्चा होती है,समस्याओं की सूचना मिलने पर यथा संभव दूर करने का प्रयास किया जाता है।
आपका विकास, आपके साथ-
लगभग 1 वर्ष पहले इस विचारधारा के साथ कि आपकी स्थानीय सरकार आपके गली मोहल्ले और वार्ड में आकर जन चौपाल कर आपकी समस्याएं सुनेगी और उसका समाधान निकालने का प्रयास करेगी,आपका विकास आपके साथ का नारा लेकर निर्वाचित जनप्रतिनिधि,विभागीय कर्मचारियों के साथ जनता के बीच जमीन पर दरी बिछाकर बैठकर जन चौपाल करके निकाय क्षेत्र के प्रत्येक वार्ड में जमीनी स्तर की समस्याओं को सुनने और उसे सूचीबद्ध कर उन समस्याओं को हल करने के लिए जो भी सार्थक प्रयास हो सकते हैं उन्हें करने की कोशिश की ऐसे सैकड़ो कार्य इस नवाचार के दौरान हल किए गए जो निकाय स्तर के थे ,बाकी शेष कार्य जो अन्य विभागों से सम्बन्धित थे उन कार्यों को उन विभागों से सामंजस्य स्थापित कर जनता को लाभ पहुचाने का प्रयास निरंतर किया जा रहा है।
सुझाव पेटी की भी है व्यवस्था-
निकाय के प्रांगण क्षेत्र में निकाय के 3 वर्षों से सुझाव पेटी भी रखी गयी है ताकि समय-समय पर नागरिकों एवं जरूरतमंदों का सुझाव भी निकाय को प्राप्त होता रहे और वह अपनी समस्याएं भी इस सुझाव पेटी के माध्यम से निकाय तक पहुँचा सके।
मॉर्निंग वॉक के दौरान वार्ड दर्शन अभिनव पहल-
निकाय के अध्यक्ष निर्वाचित जन प्रतिनिधियों एवं साथियों के साथ प्रातः कालीन मॉर्निंग वॉक के दौरान भी एक नवाचार को और बढ़ावा देते हुऎ निर्वाचित जनप्रतिनिधि और सहयोगी साथियों के साथ वार्ड दर्शन के नाम से प्रातः काल वार्डों का भ्रमण किया जाता है और नागरिकों का दर्शन कर भ्रमण के दौरान जो समस्याएं सामने आती है उसको यथा संभव हल करने का प्रयास किया जाता है, इसी कड़ी में 18 एवं 19 फरवरी 2026 को
पाइप लाइन,साफ सफाई
सहित कई समस्याओं के साथ दो समस्याएं बुजुर्गों की भी आयी कि उनका आयुष्मान कार्ड नहीं बना है,जिससे उनको इस योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है, मॉर्निंग वॉक से लौटने के तुरंत बाद कार्यालय के स्टाफ को हितग्राहियों के घर भेज कर 3 से 4 घंटे के अंदर ही 70 वर्ष से ऊपर के बुजुर्गों का आयुष्मान कार्ड बनवाकर उन बुजुर्गों को सौंपा गया।
इस प्रकार से डूमरकछार निकाय नित्य नए नवाचार की ओर बढ़ रहा है,ताकि शासन की योजनाओं का लाभ आम जनता तक पहुंच सके और सीमित साधनों में क्षेत्र की सेवा अच्छे ढंग से हो सके इस सेवा कार्य में सहयोग देने वाले सभी निर्वाचित जनप्रतिनिधियों,कार्यालय के अधिकारी एवं स्टाफ सहयोगी मित्रों का भी निकाय के अध्यक्ष श्री चौरसिया ने आभार व्यक्त करते हुए धन्यवाद व्यापित किया है।