Blog

नवीन पहल लोगों की जागी उम्मीद,सीपत थाने में लगेगी शिकायत समाधान शिविर

महिला विंग कमाडों का किया गया है गठन, एसपी करेंगे सम्मान

सीपत,,,, जनताओं को जागरूक करने और थाना से संबंधित मामलों को जल्द सुलझाने के लिए पुलिस विभाग भी एक नई सोच के साथ लोगो से रूबरू होकर आम जनताओं के लिए कुछ अलग करने का मन बना ली l

जिले के पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के मार्गदर्शन में लोगों को थाना में होने वाली शिकायतों का समाधान की सुविधा मिले,इस तारतम्य में अर्चना झा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण ने बताया कि शिविर का प्रमुख उद्देश्य है कि नशा से परिवार को बचाना, शिकायत समाधान शिविर कार्यक्रम के माध्यम से लोग अधिक संख्या में पुलिस जुड़े एवं उनकी शिकायतों का समाधान करना हमारा ध्येय है l

सीपत थाना के एसडीओपी सिद्धार्थ बघेल एवं प्रभारी गोपाल सतपथी मुख्य रूप से उपस्थित रहेंगे l शिविर का आयोजन 16जून सोमवार को सुबह 10बजे से दोपहर लगभग 2बजे करने जा रहे हैं l सीपत थाना क्षेत्र अंतर्गत कई ग्रामों में थाना प्रभारी गोपाल सतपथी के द्वारा नशामुक्ति अभियान की जो जुनून लोगों में बढ़ चरकर देखने को मिल रही है , बधाई के पात्र है l क्षेत्र के कई ग्रामों में महिलाओं की टीम उनको इस सराहनीय पहल की तारीफ कर रही है और खुद साथ निभा रही है l

वास्तव में पहली बार सीपत थाना क्षेत्र ऐसा माहौल तैयार करने में थाना प्रभारी का हाथ रहा है,जो जनहित को देखते हुए काफी सराहनीय प्रयास है l इसके साथ ही सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम जूहली में लगभग 50 महिला कमांडो का गठन किया गया,उन्हें शिवीर के दौरान जिला पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के द्वारा आई कार्ड सिटी से सम्मानित करेंगे l शिविर में लोगों के सुविधा को देखते हुए शिकायत एवं समाधान का अलग-अलग काउंटर बनाया जाएगा और एक निश्चित समय निर्धारित की जाएगी l पुराने मामलों में गुमशुदगी की जानकारी लोगो से एकत्रित उनका पत्ता शाजी भी किया जाएगा l सीपत थाना प्रभारी गोपाल सतपथी ने क्षेत्र को नशा से मुक्ति दिलाने और उसे पर कठोर कार्रवाही की बात कही है l

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *