नशे के कारोबार से जुड़े चार लोगों के जमीन,वाहन समेत संपत्ति सफ़ेमा कोर्ट ने की जप्त
बिलासपुर । नशे के कारोबार से जुड़े लोगों के संपत्ति जप्त करने के आदेश लगातार सफेमा कोर्ट से बिलासपुर पुलिस द्वारा जारी करवाए जा रहे हैं। मुंबई की सफ़ेमा कोर्ट ने नशे के कारोबार से हासिल की गई संपत्ति जप्त करने का चौथा आदेश दिया है। जारी आदेश के तहत प्लाट,वाहन जप्त किए गए है।
बता दे लगातार चौथे प्रकरण में मुंबई की सफेमा कोर्ट ने नशे के कारोबार से जुड़े लोगों की संपत्ति जब्त करने का आदेश दिया है। पुलिस ने किंग-पिंग सुच्चा सिंह के नेटवर्क से जुड़े लोगों की संपत्ति अटैच कर प्रकरण सफेमा भेजा था। सफेमा ने आरोपियों द्वारा अर्जित की गई संपत्ति नशीली दवा बेचकर हासिल करना पाया। कोर्ट ने बुधवार को 1250 वर्ग फीट साइज का प्लॉट, वाहन समेत 15 लाख रुपए की संपत्ति कुर्क करने के निर्देश दिए हैं।
नशीली दवा के अवैध कारोबार से जुड़े पूरे नेटवर्क को पुलिस लगभग खत्म कर चुकी है। मिनी बस्ती में मिले एक लिंक से पुलिस ने प्रदेश के कई जिलों में फैले नेटवर्क को तोड़ा है। मिनी बस्ती निवासी सृष्टि कुर्रे, गोदावरी से इसकी शुरुआत पुलिस ने की थी। इसके बाद रायपुर, जबलपुर के बालाघाट के दो बड़े सप्लायरों को पकड़ा। किंग-पिंग सुच्चा सिंह को जबलपुर से पकड़ा। सुच्चा सिंह समेत एक-एक कर तीन प्रकरणों में आरोपियों की संपत्ति सफेमा को भेजी गई थी, दस्तावेजों की जांच के बाद सफेमा ने पूरी संपत्ति नशे के कारोबार से अर्जित करना पाया और जब्त करने का आदेश दिए। इसके बाद पुलिस ने काजल, सृष्टि, गोदावरी, अक्षय के नाम पर दर्ज संपत्ति अटैच कर मुंबई भेजा था। मामले में दोनों पक्षों के सुनने व प्रस्तुत किए गए दस्तावेजों की जांच के बाद एनडीपीएस अधिनियम के तहत संपत्ति को जब्त करने का आदेश दिया।
12 आरोपियों के 4 करोड़ की संपत्ति हो चुकी है जब्त
बिलासपुर पुलिस ने अब तक एनडीपीएस एक्ट के तहत चार प्रकरणों में 12 आरोपियों के 4 करोड़ की अवैध संपत्ति की पहचान कर जब्ती की कार्यवाही की जा चुकी है, इस पर सफेमा कोर्ट द्वारा आदेश भी पारित किया जा चुका है।
किसकी कितनी संपत्ति सफेमा ने जब्त करने का आदेश दिया
-काजल व अक्षय कुर्रे के नाम पर दर्ज सकरी में मार्च 2024 को जोहर भारमल से खरीदी गई खसरा नंबर 41/8 में 1250 वर्ग फीट प्लॉट।
-श्रृष्टि कुर्रे के द्वारा नशे के कारोबार से प्राप्त रुपयों से खरीदा गया एक्टिवा सीजी 10 बीक्यू 1687 जब्त की गई।
-अक्षय कुर्रे द्वारा अप्रैल 2019 में नशीली दवा बेच कर कमाए गए रुपयों से खरीदी गई स्विफ्ट कार सीजी 10 एएस 3041 जब्त की गई।
-गोदावरी उर्फ गिन्नी कुर्रे द्वारा मिनी बस्ती निवासी लालू कोसले के नाम पर फरवरी 2013 में खरीदी गई कार सीजी 16 बी 3594 जब्त हुई।
एसएसपी बोले,एंड टू एंड तक होगी कार्रवाई
एसएसपी रजनेश सिंह का कहना है आरोपियों कें खिलाफ मामला दर्ज करके एंड टू एंड तक कार्रवाई की जाएगी।इसमें किसी तरह की कोई भी लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी ।अवैध कारोबार करके कमाए हुए पैसों से मकान,दुकान और गाड़ियों को जप्त कर कार्रवाई बिल्कुल की जाएगी।