Blog

नशे के सौदागरों से नशीली टेबलेट बरामद

बिलासपुर। तारबाहर पुलिस ने नशीली दवाओं का कारोबार करने वालों के खिलाफ
कार्रवाई किया है। पकड़े गए दो युवकों से नशीली दवाइयों को बरामद किया गया है।

तारबाहर पुलिस ने बताया कि पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि पुराना बस स्टैंड के पास टिकरापारा निवासी कुणाल रजक अपने एक अन्य साथी के साथ जो सफेद कलर का टी शर्ट पहना है अवैध रूप से नशीली दवाई रखकर बिक्री कर लाभ अर्जित कर रहा है सूचना पाकर बस स्टैंड पहुंचकर घेराबंदी कर कुणाल रजक पिता मनोज कुमार रजक उम्र 19 साल यादव मोहल्ला टिकरापारा और राहुल कुमार पाटले पिता संतोष पाटले उम्र 24 साल सा वार्ड क्रमांक 05 रानीपारा रतनपुर
को पकड़ा गया।जिनके पास से 440 नग नशीला टैबलेट जप्त कर आरोपीयो को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया ।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *