Blog

नाबालिक को शादी का झांसा देकर किया बलात्कार

बिलासपुर। पीड़िता ने कोरबा जिले में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपने माता-पिता के साथ सरकण्डा बिलासपुर में रहती थी जहां पर आरोपी राधेश्याम पटेल से जान पहचान हुआ था जो शादी करने की बात कहता था। इसी बीच वह बहला फूसलाकर अपने साथ ले गया और कोरबी में किराये के मकान में अपने साथ रखा था । जहां वह शादी का झांसा देकर जबरन शारीरिक संबंध बनाता रहा। उसके बाद शादी करने से इनकार कर दिया।प्रार्थिया की उक्त रिपोर्ट पर कोरबी चौकी थाना पसान में जीरो के अपराध कायम कर घटना क्षेत्र सरकण्डा का होने से डायरी थाना भेजा गया जिस पर सरकण्डा थाना में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। प्रकरण में आरोपी फरार था, आरोपी की खोजबीन के लिए आरोपी का मोबाईल लोकेशन चांटीडीह सरकण्डा में मिलने पर तत्काल टीम तैयार कर टावर लोकेशन के आधार पर आरोपी राधेश्याम पटेल को चांटीडीह में पकड़ा गया।जिसे गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *