Blog

नाबालिक को शादी का झॉसा देकर दुष्कर्म करने वाले आरोपी गिरफ्तार

बिलासपुर ।प्रार्थिया रतनपुर थाना में रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसकी नाबालिक लड़की को कोई बहला फुसलाकर भगाकर ले गया था। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर आरोपी के खिलाफ रतनपुर थाना में अपराध दर्ज किया गया था। मामला नाबालिक बालिका संबंधी गंभीर प्रवृत्ति का होने से आरोपी और नाबालिक की पतासाजी की जा रही थी। खोजबीन के दौरान आरोपी अजय सिंह राजपूत निवासी बछालीखुर्द के द्वारा नाबालिक पीड़िता को भगाकर ले जाने की सूचना पुलिस को मिली।जिसके पास से नाबालिग को बरामद किया गया है।पकड़े गए आरोपी के खिलाफ अपराध कायम कर कोर्ट में पेश करके रिमांड पर जेल भेज आ दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *