नाबालिक बालिका के साथ बलात्कार करने वाला आरोपी गिरफ्तार

आपरेशन प्रहार के तहत् थाना सिरगिट्टी पुलिस को मिली बडी सफलता
आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया
BILASPUR/ प्रार्थिया थाना उपस्थित आकर दिनांक 23.08.2024 को रिपोर्ट दर्ज कराई कि प्रार्थिया की नबालिक लडकी सावन सोमवार उपवास रहने के कारण अपने सहेलियो के साथ पूजा करने गई थी जो पूजा करके अपने सहेलियो के साथ वापस आ रही थी कि रास्ते मे प्यास लगने पर अपने सहेली के साथ उसके घर गयी तभी आरोपी उमेश गेंदले द्वारा पीडिता नबालिक बालिका को कमरे मे ले जाकर जबरदस्ती बलात्कार कर दिया तथा आरोपी घटना दिनांक से फरार हो गया प्रार्थिया के रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर मामले की गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक श्री रजनेश सिंह के द्वारा तत्काल प्रकरण के गिरफ्तारी हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये जिसके परिपालन में अति0 पुलिस अधीक्षक श्री उमेश कश्यप, सीएसपी सिविल लाईन श्री उमेश गुप्ता के मार्ग दर्शन में थाना प्रभारी विजय चौधरी द्वारा लगातार आरोपी की पता तलाश की जा रही थी तथा तकनीकी साक्ष्य के आधार पर आरोपी उमेश गेंदले पिता राजेश गेंदले उम्र 20 साल निवासी ग्राम पोडी थाना सिरगिटटी जिला बिलासपुर छ.ग को आज दिनांक 13.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। प्रकरण की उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी सिरगिट्टी निरीक्षक विजय चौधरी , सउनि ऐश्वरी मिश्रा , आरक्षक केशव मार्को , सज्जू अली , मनोज बघेल, पवन बंजारे की अहम भूमिका रही।