नाबालिक बालिका को शादी का झांसा देकर किया अपहरण…..पुलिस की सक्रियता से कामठी से आरोपी हुआ गिरफ्तार….

पुलिस अधीक्षक
प्रफुल्ल कुमार ठाकुर के ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनांदगाव, जीआरपी और रेलवे पुलिस से समन्वय स्थापित कर नाबालिक बालिका को कामठी से किया बरामद
सक्ति।प्रार्थिया थाना में रिपोर्ट दर्ज करायी कि नाबालिक लड़की उम्र करीब 15 साल 09 माह की अपने निवास स्थान से प्रातः करीब 4 से 5 बजे के बीच घर से बिना बताये कही चली गयी है। खोजबीन करने पर भी कही कोई जानकारी नही मिल रही है।परिजनो को संदेह था कि उसकी नाबालिक लडकी को कोई व्यक्ति अपराध करने की नियत से अपहरण कर ले गया है। प्रार्थिया की रिपोर्ट पर अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। मामला नाबालिक बालिका के उपर घटित अपराध का होने से पुलिस अधीक्षक प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने मामले में त्वरित कार्यवाही करने आदेशित किया।इस खबर पर हसौद थाना से निरीक्षक राजेश पटेल प्र.आर. संजय शर्मा, सुरेन्द्र खाण्डेकर, आर. राजेन्द्र कुर्रे की टीम गठित कर आवश्यक आसूचना संकलन कर एवं सायबर सेल सक्ती से संदिग्ध के मोबाईल नंबर को ट्रेस करते हुए आरोपी की लगातार लोकेशन लेकर पतासाजी की जा रही थी। इसी बीच आरोपी अपहृता को अपहरण कर लगातार अपने लोकेशन को तब्दील करते हुए पुलिस को गुमराह कर ट्रेन से अपहृता को दिल्ली लेकर जा रहा था। जिसकी पुलिस अधीक्षक सक्ति प्रफुल्ल कुमार ठाकुर ने एसएसपी बिलासपुर, रायपुर, दुर्ग, राजनादगाव,जीआरपी. एवं आरपीएफ से समन्वय स्थापित करते हुए 18 घंटे के अंदर आरोपी ताहीद आलम को कामठी रेल्वे स्टेशन महाराष्ट्र से हिरासत में लिया। पकड़े गए आरोपी के कब्जे से अपहृता को बरामद किया गया। आरोपी ताहीद आलम पिता शेर मोह. अंसारी उम्र 20 साल साकिन कोपा थाना कोपा जिला छपरा (बिहार) को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। उक्त कार्यवाही में निरीक्षक राजेश कुमार पटेल थाना प्रभारी हसौद, निरीक्षक अमित सिंह सायबर सेल प्रभारी, प्र.आर. संजय शर्मा, प्र.आर. सुरेन्द्र खाण्डेकर, आर. राजेन्द्र कुर्रे का विशेष योगदान रहा है।