खो-खो और बैडमिंटन के रंग में रंगा उन्नत शिक्षा अध्ययन संस्थान

योगेन्द्र और ज्ञानदेवी नें अपने खेल कौशल सें जीता दर्शकों का दिल
बिलासपुर।खेल महोत्सव के द्वितीय दिवस के प्रातः कालीन चरण में खो-खो पुरूष वर्ग का प्रथम मैच शिवम व मधुरम निकेतन के बीच खेला गया जिसमें शिवम निकेतन के खिलाड़ियों ने ज़बरदस्त तालमेल से 36 अंक अर्जित करने में सफल रहा , वहीं मधुरम की टीम को कुल 10 अंक पर ही रोकते हुए एकतरफा जीत दर्ज किया। इस में मैच योगेन्द्र, अरविंद, ओंकार एवं प्रांजल ने शानदार खेल से दर्शकों को अचंभित किया।। इसी तरह दूसरा मैच *सत्यम और सुन्दरम* के मध्य खेला गया जिसमें खेमराज एवं अश्वनी कुमार के शानदार प्रदर्शन ने सत्यम को जीत दिला दिया। वहीं खो-खो महिला वर्ग के प्रथम मैच में सुंदरम ने अपने प्रतिद्वंदी टीम सत्यम 16 अंक के मुकाबले केवल 2 पर ही रोकने पर सफल रही और अपना स्थान फाइनल के लिए सुनिश्चित किया।

इस खेल में सुंदरम निकेतन की ओर से श्रद्धा सुमन, रेवती पैकरा एवं अल्पना मीत तिग्गा ने शानदार खेल का परिचय दिया। महिला वर्ग के द्वितीय मैच में शिवम् ने मधुरम को एक पाली और 9 अंकसे पटकनी देते हुए फाइनल के लिए अपना स्थान सुरक्षित किया शिवम की ओर से ज्ञानदेवी बुड़ेक, भारती ठाकुर, पल्लवी जाटवर एवं मनीषा कंवर ने अपने खेल का लोहा मनवाया। अब देखना है कि फायनल में कौन किसे मात देता है और बनता है खो-खो का बादशाह।

आज खो-खो के साथ ही महिला एवं पुरुष वर्ग के बेडमिंटन के मैच भी खेले गये, जिसमें महिला वर्ग में मधुरम निकेतन की शिवांगी गुप्ता एवं पायल साहू अपने-अपने मैच में सत्यम की समिता चक्रेश एवं श्रद्धा गुप्ता को पराजित कर फाइनल में प्रवेश किया वहीं सुंदरम की अल्पना मीत एवं हिमाद्री श्रीवास्तव ने अपने अपने प्रतिद्वंद्वी शिवम् की नैन्सी टोप्पो एवं भारती को पराजित कर उन्हें बाहर का रास्ता दिखाया। वहीं पुरुष वर्ग में सत्यम के अमर मलिक एवं खेमराज ने शिवम् के अरविंद कुमार एवं प्रांजल महंत को हराकर अपनी टीम को फाइनल के लिए टिकिट दिलाई। पुरुष वर्ग दूसरा मैच सुंदरम एवं मधुरम दोनों निकेतन द्वारा एक -एक मैच जितने के कारण मैच में ड्रा की स्थिति बन गई अब इसका फैसला डबल्स के मुकाबले से ही तय होगा कि कौन-कौन सी टीम सत्यम के साथ फाइनल का स्वाद चख पायेगी।
आज के खेल को सफल बनाने में व्यायाम निदेशक सुनील राव, राकेश बाटवे, महेश शर्मा, सुभाष त्रिपाठी,स्वर्णिम शुक्ला,अमृता मिश्रा एवं खेल समन्वयक करीम खान ने अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
द्वितीय दिवस के आयोजन में मुख्य रूप से संस्था की प्राचार्य प्रो.श्रीमती मीता मुखर्जी, सेवानिवृत्त आचार्य सुश्री आशा बनाफर,श्रीमती अंजना अग्रवाल, श्रीमती मनीषा वर्मा, डॉ.अजीता मिश्रा, श्रीमती प्रीति तिवारी, सौरभ सक्सेना, डॉ. नीला चौधरी, डॉ सुनीता बानी, डॉ राजेन्द्र तिवारी,डॉ संगीता श्रीवास्तव डॉ.रजनी यादव, राजकुमारी महेन्द्र, डॉ.सलीम जावेद, डॉ.विद्याभूषण शर्मा, पवन कुमार पाण्डेय, निधि शर्मा, संतोषी फर्वी एवं अश्वनी भास्कर आदि आचार्य वृंद एवं कार्यालयीन स्टाफ उपस्थित रहें।खेल के आयोजन को सफल बनाने में तिलक प्रधान, गजेन्द्र सिंह, पूरन तांजय, दीपा जायसवाल, संध्या भगत, येशु नसरित, माया दत्ता भूषण पैगवार, जगु राम,आजू कोशले, सूरज, प्रवीण, पृथ्वीराज आदि प्रशिक्षर्थियों ने अपना विशेष योगदान दिया एवं महाविद्यालय के समस्त प्रशिक्षार्थियों ने उत्साह पूर्वक भाग लिया ।
इसकी जानकारी महाविद्यालय के खेल प्रभारी एवं खेल समन्वयक करीम खान ने दी।