नाबालिग बालिका का अपहरण करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर।नाबालिक पीड़िता के अपहरण मामले में बेलगहना पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया है।
पीड़िता के परिजनों द्वारा दर्ज कराई गई रिपोर्ट के आधार पर बेलगहना चौकी अपराध कायम कर मामले की जांच शुरु की गई थी। एसएसपी के निर्देश पर पुलिस की टीम लगातार आरोपी और पीड़िता की खोज में जुटी रही,।इसी बीच बेलगहना पुलिस ने नाबालिक को ग्राम लोरमी से आरोपी के कब्जे से बरामद किया। पीड़िता को सुरक्षित पाने के बाद पुलिस ने मेडिकल एवं अन्य आवश्यक कानूनी प्रक्रियाएँ पूरी कीं। जांच के दौरान आरोपी के खिलाफ गंभीर धाराएँ जुड़ते हुए प्रकरण में धारा 87, 64(1) बीएनएस तथा पॉक्सो एक्ट की धारा 04, 06 जोड़ी गईं। सबूतों के आधार पर आरोपी अजय ढीमर, पिता- गेंदराम ढीमर, उम्र 22 वर्ष, महरपुर लोरमी, को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड में भेज दिया गया।