Blog

नाबालिग बालिका के साथ जबरदस्ती दैहिक शोषण करने वाला गिरफ्तार

बिलासपुर/मुंगेली/प्रार्थी ने जरहागांव थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपनी पत्नि व छोटे बच्चे के साथ रोजगार के लिए कमाने खाने गुुजरात गया हुआ था तथा उसकी 12 वर्षीय नाबालिग पुत्री गांव मे घर पर अकेली रहकर कक्षा 7वीं की पढ़ाई कर रही थी।नाबालिग बालिका ने अपने पिता को फोन कर बताया कि उसकी तबियत ठीक नही है तथा उसे खतरा महसूस हो रहा है। सूचना मिलने पर प्रार्थी गुजरात से वापस पहुंचा, जहां पीड़िता ने बताया कि रात लगभग 10-11 बजे जब वह कमरे से बाथरूम गयी और बाथरूम से वापस अपने कमरे मे आयी तब पड़ोसी अरविन्द सोनवानी पहले से ही कमरे मे मौजुद था और आरोपी ने उसके हाथ और मुंह को कपड़़े से बांधकर जबरन दुष्कर्म किया और किसी को बताने पर जान से मारने की धमकी देकर चला गया । प्रार्थी की रिपोर्ट पर जरहागांव पुलिस ने एक्ट पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया।
इसके बाद आरोपी की गिरफ्तारी की गई।पकड़े गए आरोपी को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *