नाबालिग बालिका से अनाचार एवं मारपीट करने वाला आरोपी गिरफ्तार

जांजगीर-चांपा । अकलतरा थाना क्षेत्र में एक नाबालिग पीड़िता के साथ दुष्कर्म, शादी एवं मारपीट के गंभीर मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
दरअसल पीड़िता द्वारा थाना अकलतरा में रिपोर्ट दर्ज कराई गई कि आरोपी प्रमोद निराला (उम्र 21 वर्ष), निवासी अमरताल, थाना अकलतरा, द्वारा पिछले तीन वर्षों से जान -पहचान का फायदा उठाते हुए उसे बहला-फुसलाकर भगाकर ले जाया गया तथा नाबालिग होने के बावजूद उससे शादी कर ली गई।
31 मार्च की रात् लगभग 08:00 बजे आरोपी ने शराब के नशे में पीड़िता के साथ डंडे से मारपीट की, जिससे उसे हाथ, कोहनी एवं घुटने में चोटें आईं। पीड़िता के अनुसार आरोपी पूर्व में भी लगातार प्रताड़ित करता रहा है।
*पीड़िता द्वारा चाइल्ड*
हेल्पलाइन 1098 में सूचना देने पर मामला संज्ञान में आने उपरांत थाना अकलतरा में अपराध क्रमांक 180/2026 धारा 137(2), 63(D)(6), 64(2)(M), 65(1), 87, 115(2) BNS एवं धारा 4, 6 POCSO एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध किया गया।प्रकरण की विवेचना के दौरान आरोपी को अभिरक्षा में लेकर पूछताछ की गई, जिसमें उसने अपराध करना स्वीकार किए जाने से विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेजा गया।
उक्त कार्यवाही में थाना अकलतरा पुलिस टीम के भास्कर शर्मा, स्वाति गिरोलकर, आरक्षक महेंद्र राज एवं गौकरण राय का विशेष योगदान रहा।