Blog

नाबालिग बेटी को खोजने के लिए 20 हजार की रिश्वत….वीडियो हुआ वायरल….पिछले 4 महीने से थाने के चक्कर लगा रही थी नाबालिग की मां…कोटा थाने में पदस्थ एएसआई हेमन्त पाटले पर रिश्वत लेने का आरोप

बेटी को ढूंढकर लाने के नाम पर मांगी थी 20 हजार की रिश्वत

नाबालिग का राजस्थान में लोकेशन मिलने के बाद उसे लाने के लिए ली रकम

जिले के कोटा थाने का है पूरा मामला

बिलासपुर। थाना कोटा के अपराध क्रमंाक 1121/2024 धारा 137(2) बी.एन.एस. के प्रकरण में अपहृता को राजस्थान जाकर बरामद करने हेतु रकम मांगने के संबंध में विडियो वायरल हुआ है। जिसमें एएसआई हेमन्त पाटले ने कोटा थाना में उपस्थित अपहृता की माता से अपहृता को बरामद करने टीम के साथ जाने के लिए रकम की मांग की गई है। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह ने पदीय कर्तव्यों का निष्ठा एवं ईमानदारीपूर्वक निर्वहन न कर पुलिस रेग्युलेशन में निहित सेवा शर्तों का उल्लंघन करने वाले एएसआई हेमंत पाटले, थाना कोटा को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर रक्षित केन्द्र, बिलासपुर सम्बद्ध किया गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *