Blog

नामदेव समाज की महिलाओं को स्वालंबन बनाने, जरूरतमंद प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिक्षा में सहायता करने का बीड़ा उठाया

अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ महिला इकाई की महत्वपूर्ण बैठक में निर्णय

बिलासपुर। अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली के राष्ट्रीय कार्यकारी अध्यक्ष ज्वाला प्रसाद नामदेव, प्रदेश अध्यक्ष कमल किशोर वर्मा के दिशा निर्देश पर छत्तीसगढ़ फेडरेशन की महिला इकाई जिला बिलासपुर की आज संत नामदेव सामुदायिक भवन नूतन चौक सरकंडा में महत्वपूर्ण बैठक हुई, जिसमें नामदेव समाज की महिलाओं को सशक्त बनाने तथा समाज में महिलाओं की भागीदारी तथा आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा विस्तार से चर्चा की गई। नामदेव समाज के महिलाओं ने निर्णय लिया है कि समाज की जरूरतमंद महिलाओं को स्वालंबन बनाने के साथ ही उन्हें सिलाई कढ़ाई बुनाई का प्रशिक्षण दिया जाएगा तथा जरूरतमंद परिवार के प्रतिभावान बच्चों को उच्च शिक्षा के लिए फेडरेशन की महिलाओं के द्वारा आर्थिक सहायता उपलब्ध कराई जाएगी, ताकि उच्च शिक्षा के क्षेत्र में समाज के बच्चे अपने प्रतिभा को प्रदेश एवं राष्ट्रीय स्तर पर ला सके। बैठक की अध्यक्षता सुषमा नामदेव ने की तथा सर्वप्रथम फेडरेशन की जिला महिला इकाई बिलासपुर की कार्यकारी अध्यक्ष डा ज्योति नामदेव ने समाज की सभी महिलाओं का परिचय कराया तथा आगामी कार्य योजना को लेकर चर्चा की ।

नामदेव समाज की महिलाओं ने इस बात पर प्रसन्नता जाहिर की । अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ छत्तीसगढ़ की महिला इकाई का गठन होने से महिलाओं में एकजुटता आत्मनिर्भरता तथा आगामी कार्यक्रमों को लेकर काफी उत्साह है। बैठक की अध्यक्षता कर रही सुषमा नामदेव ने कहा कि समाज की महिलाओं को एकजुट करने के लिए साल भर की कार्य योजना तैयार की जाएगी। जिसमें होली मिलन दीपावली मिलन तथा नामदेव जयंती के अवसर पर विट्ठल भगवान की आरती महापूजन,, समाज के विकास के लिए बड़ी कार्य योजना तैयार करतेहुए महिलाओं को स्वालंबन बनाने, उन्हें आत्मनिर्भर बनाने के लिए सिलाई कढ़ाई का प्रशिक्षण देने के लिए भी आज की बैठक में प्रस्ताव पास किया गया है। कार्यक्रम का संचालन कर रही कार्यकारी अध्यक्ष डॉ ज्योति नामदेव ने कहा है कि अखिल भारतीय नामदेव क्षत्रिय महासंघ नई दिल्ली की छत्तीसगढ़ में कार्यकारिणी का गठन के बाद जिला इकाई बिलासपुर की पहली बैठक में आगामी 1 साल की कार्य योजना को लेकर समाज की महिलाओं ने अनेक सुझाव दिए हैं तथा समाज की महिलाओं का सम्मान तथा प्रतिभावान बच्चोंको उच्च शिक्षा में सहायता प्रदान करना,पर्यावरण संरक्षण , अपने घरों के आसपास वार्ड में स्वच्छता एवं एवं गर्मी के दिनो में पानी की बचत को लेकर भी संकल्प लिया गया । साथ ही ग्रीष्मकालीन अवकाश में संत नामदेव सामुदायिक भवन में समाज बच्चों को विभिन्न विधाओं में प्रशिक्षण देने नामदेव समाज की महिलाओं ने बीड़ा उठाया है। सुधा नामदेव, सीमा नामदेव ने भी ने कहा कि नामदेव समाज की महिलाएं संगठित होकर मजबूत होगी और समाज को आगे ले जाने में अपनी महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगी। आज की बैठक में प्रमुख रूप से इंदु चौधरी, अलका नामदेव, पार्वती नामदेव, कीर्ति बाला वर्मा, शारदा नामदेव ,किरण श्रीवासन,माया श्रीवासन, सृष्टि श्रीवास्तव ,स्वाति वर्मा, अलका वर्मा ,तनु वर्मा ,निधि वर्मा ,वंदना नामदेव, मंजूषा नामदेव ,लक्ष्मी नामदेव, माधुरी नामदेव,, शारदा नामदेव ,ज्योति चौधरी , संगीता नामदेव, के अलावा काफी संख्या में नामदेव समाज की महिलाओं ने बैठक में शामिल होकर समाज की महिलाओं को आगे लाने के लिए, समाज के विकास के लिए ,अपने महत्वपूर्ण सुझाव दिया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *