Blog

अपहरण करने वाले आरोपी का नाम और पता बताने वाले को मिलेगा 10 हजार का इनाम….रात को अचानक गायब हुई नाबालिग की खोजबीन में जुटी पुलिस

एसपी भोजराम पटेल ने अज्ञात आरोपी की खोजबीन के लिए बनाई टीम



मुंगेली। लोरमी।एसपी भोजराम पटेल ने लोरमी के एक मामले में गायब हुई नाबालिग के बारे में पता लगाने और अज्ञात आरोपी की तलाश करने के मामले में 10 हजार का इनाम रखा है।जिसमे नाम पता बताने वाले का नाम गुप्त रखा जाएगा।

लोरमी थाना प्रभारी ने बताया कि प्रार्थिया  पुष्पा लोरमी थाना में  रिपोर्ट दर्ज कराई की उसकी 7 वर्षीय बिटिया 11 और 12 अप्रैल की दरमियानी रात उसके साथ सोई थी। पर रात को 2 बजे उठ कर देखने पर बिटिया नहीं दिखाई पड़ी,जिस पर घर वालों के साथ परिजनों के द्वारा आस पास ढूंढने का प्रयास किया गया। थाने में आकर किसी अज्ञात द्वारा  बिटिया को लेजाने की सूचना देने पर विधिवत अपराध पंजीबद्द कर विवेचना में लिया गया है ।
पुलिस अधीक्षक मुंगेली के निर्देश पर अपहरण करने वाले की खोजबीन की जा रही है। एसपी ने इसके लिए विशेष टीम का गठन कर खोजबीन जारी रखा है।

*एसपी भोजराम पटेल ने इनाम रखा 10 हजार*

एसपी भोजराम पटेल ने अज्ञात आरोपी की तलाश करने वाले को उचित इनाम देने की घोषणा की है।एसपी ने कहा है कि नाम और पता बताने वाले का नाम गोपनीय रखा जाएगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *