Blog

नाला में डूबने से युवक की मौत

तोरवा थाना क्षेत्र का मामला

बिलासपुर। शासकीय शराब दुकान से शराब खरीदकर घर लौटते समय युवक नाला में डूब गया। जिससे उसकी मौत हो गई। तीन चार घंटे बाद युवक का शव नाला के अंदर से बरामद किया गया। सूचना पर तोरवा पुलिस जांच करने मौके पर पहुंची। पुलिस ने पोस्टमार्टम के बाद शव को परिजन को सौंप दिया है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर जांच कर रही है। तोरवा पुलिस ने बताया कि धानमंडी तोरवा निवासी बलराम यादव पिता सोहन यादव (34) मजदूरी करता था। बीते सोमवार को दोपहर 2.30 बजे वह शासकीय शराब दुकान शराब खरीदने गया था। शराब खरीदने के बाद बलराम पैदल घर जा रहा था। धानमंडी के पीछे नाला के पास पहुंचा था। भारी बारिश होने के कारण नाला उफान पर है। उसी समय बलराम नाला में गिर गया और पानी में बह गया। जब वह घर नहीं पहुंचा तो परिजन ने खोजबीन शुरू किया। आसपास पता लगाते हुए शराब दुकान की ओर पहुंचे। नाला के पास किसी व्यक्ति ने बलराम को गिरते हुए देखने की जानकारी दी। जिससे परिजन को नाला में डूबने का संदेह हुआ। सूचना पर तोरवा पुलिस की टीम भी मौके पर पहुंची। तलाशी के दौरान नाला के अंदर से बलराम का शव बरामद किया गया।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *