Blog

नालियों की सफाई ठीक से नहीं होती, ऊपर से स्लैब लग जाने से पानी रुक जाता

कमियों को चिन्हित कर सुधार के निर्देश,जल्द ही व्यवस्था दुरुस्त की जाएगी

बिलासपुर ।जोन क्रमांक 4 के अंतर्गत आने वाले भारतीयनगर, प्रियदर्शनीय नगर, व्यापार विहार और विद्यानगर वार्डों में रोड व नाली सफाई व्यवस्था की जमीनी हकीकत सामने आई है। निरीक्षण के दौरान कई स्थानों पर नालियों की सफाई अधूरी पाई गई। कहीं-कहीं नालियों में जमा गंदगी के ऊपर स्लैब लगाए जाने से पानी की निकासी बाधित हो रही है, जिससे स्थानीय नागरिकों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
निरीक्षण के बाद जोन कमिश्नर को संबंधित स्थलों पर समुचित सफाई कराने और तकनीकी मानकों के अनुरूप स्लैब लगाने के निर्देश दिए गए। महापौर द्वारा शहर में लगातार निरीक्षण किए जा रहे हैं और हर बार समस्याएं भी सामने आती हैं। निरीक्षण के समय इनके निराकरण के निर्देश दिए जाते हैं, लेकिन बाद में प्रभावी मॉनिटरिंग नहीं होने से वही समस्याएं दोबारा देखने को मिलती हैं।स्थानीय लोगों का कहना है कि यदि निरीक्षण के बाद नियमित फॉलो-अप और जवाबदेही तय की जाए, तो बुनियादी सुविधाओं में सुधार संभव है। सफाई व्यवस्था दुरुस्त होने से जलभराव, बदबू और बीमारियों की आशंका भी कम होगी। उम्मीद जताई जा रही है कि सख्त निगरानी और समयबद्ध कार्रवाई से शहरवासियों को राहत मिलेगी और निरीक्षण का उद्देश्य भी सार्थक होगा।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *