Blog

संपत्ति विवाद में लाखों का समान गायब…IG से कि शिकायत

थाना प्रभारी ने एफआईआर दर्ज नहीं की

इंसाफ पाने किरायेदार ने आईजी से लगाई गुहार

बिलासपुर । किराए के गोदाम में अपना लाखो का माल रखा हुआ था।भाई बहन के संपत्ति विवाद के कारण गोदाम में रखा माल पार हो गया।जिसमे पुलिस किरायेदार की फरियाद सुनने से इंकार कर रही।पीड़ित ने लिखित शिकायत आईजी से कि है।

दरअसल पूरा मामला तारबाहर थाना अंतर्गत रामा मेग्नेटो माल के पास स्थित एक मकान का है जिसमें एक कमरे में गोदाम के लिए किराए में दिया गया है। जहाँ किरायेदार रमेश गहलोत और अर्चना लाल के बीच किराये का अनुबंध हुआ था। अर्चना लाल का अपने भाई अरुण लाल से पारिवारिक संपति को लेकर विवाद चल रहा है। 2024 के माह अक्टुबर मे इनके बीच विवाद हुआ था जिसके बाद एसपी के आदेश पर चोरी का मामला दर्ज होने के बाद गोदाम मे ताला लगा हुआ था। आवेदक रमेश का आरोप है की अरुण लाल ने बिना किसी से अनुमति लिए गोदाम का ताला तोड़कर अपना ताला लगा दिया। और गोदाम में रखा हुआ पूरा सामान गायब हो गया है जिसकी कीमत लाखों की है। किराएदार का आरोप है कि कमरे का ताला तोड़ लाखों का समान गायब हो गया है। इस मामले में किरायेदार ने मकान मालिक के भाई पर समान गायब करने का आरोप लगाया है थाने में शिकायत की लेकिन तारबहार टीआई ने जांच किए बिना एफआईआर दर्ज करने से इंकार कर दिया। पीड़ित किरायेदार और महिला मकान मालिक इस मामले में आईजी और एडिशनल एसपी से भी मिल।कर जानकारी दे चुके है इसके बावजूद अब तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई है। जिस मकान मालिक के उपर चोरी का आरोप लगा है उस पर पर इसी तारबहार थाने मे बिलासपुर एसपी रजनेश सिंह के आदेश के बाद चोरी का मामला दर्ज हुआ था और अभी सभी आरोपी कोर्ट के आदेश के बाद जमानत मे बाहर है। इस मामले मे तारबाहर पुलिस ने सीसीटीवी होने के बाद भी आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज करने से मना कर दिया था। जब फरियादी ने सीसीटीवी फुटेज के आधार पर पुलिस कप्तान के पास फरियाद लगाई तब जाकर मामला दर्ज हुआ था। इस दौरान आरोपियों द्वारा सबूत छिपाने के लिए कैमरे निकालने की करतूत भी कैद हुई थी।जिसकी जांच कर कार्रवाई करने की मांग की गई है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *