Blog

निजी कंपनी की तीन युवतियों की तबीयत बिगड़ी,एक की मौत

फूड पॉइजनिंग या जहर खाने की आशंका

सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस हर पहलू से जांच में जुटी

बिलासपुर। सिरगिट्टी थाना क्षेत्र की लीड विजन ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड में काम करने वाली तीन युवतियों की अचानक तबीयत बिगड़ गई। इनमें से एक युवती की मौत हो गई। जबकि दो अन्य की हालत गंभीर बताई जा रही है। दोनों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है, जहां उनका इलाज जारी है।

प्रारंभिक जानकारी के अनुसार,तीनों युवतियां
लीड विजन ट्रेडिंग प्राइवेट लिमिटेड में कार्यरत थीं और साथ में रहती थीं। बीते दिनो अचानक तीनों की तबीयत खराब होने लगी, जिसके बाद उन्हें आनन-फानन में अस्पताल ले जाया गया। अस्पताल पहुंचने से पहले ही एक युवती
प्रियंका सिंह अनूपपुर
निवासी की मौत हो चुकी थी, जबकि बाकी दो की हालत बिगड़ती देख उन्हें जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया।
मामले की सूचना मिलते ही सिरगिट्टी पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी। पुलिस ने कमरे की तलाशी ली और युवतियों द्वारा खाए गए खाने के सैंपल को जांच के लिए भेजा है।हालाकि पुलिस  प्रारंभिक तौर पर जहर खाने या फिर फूड पॉइजनिंग की आशंका जता रही है,।लेकिन  स्पष्ट कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट और फॉरेंसिक जांच के बाद ही सामने आएगा।

पुलिस अधिकारियों का कहना है कि मामले की हर पहलू से जांच की जा रही है। कंपनी के अन्य कर्मचारियों और मृतका के परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है।


*मृतिका के पिता ने थाने में दी सूचना*

तीन लड़कियों में एक लड़की की मौत हुई है जिसको पहचान प्रियंका सिंह के रूप में हुई है। उसके पिता अर्जुन सिंह जो अनूपपुर के निवासी हैं,उन्होंने सिरगिट्टी थाने में सूचना दी कि उनकी बेटी की सिम्स अस्पताल में मौत हो चुकी है। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की तफ्तीश शुरू कर दी है।

*निजी कंपनी में सैकड़ों लोग करते है काम*

सूत्र बता रहे है कि निजी कंपनी में बाहर के लड़के और लड़कियां काम करते है।जिसमें कोई प्रोडक्ट आता है और उसे घूम घूम कर बेचने का काम करते है।लेकिन तबियत खराब और एक साथ तीन लोगो की तबियत खराब होने की खबर किसी को पच नहीं रहा है।इसलिए मामला काफी संदिग्ध लग रहा है। जिसकी जांच की जा रही है।

वर्जन
इस मामले में पूरी तरह से बारीकी सें जांच की जा रही है।कंपनी का भी डिटेल निकाल कर उससे संपर्क किया जा रहा है।बाकी दोनों लड़कियों से पूछताछ की जाएगी।

किशोर केवट
टीआई सिरगिट्टी थाना

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *