देर रात अचानक गश्त भ्रमण पर एसपी,जिले के सुरक्षा व्यवस्था का लिया जायजा…..किसी को मिला इनाम तो किसी को नोटिस….1 बजे से 4 बजे तक कप्तान ने खुद किया निरीक्षण

जिले के संवेदनशीलता को देखते हुये मुंगेली पुलिस अधीक्षक ने रात में जरहागांव,लालपुर, लोरमी एवं गश्त पाईंट का किया गया आकस्मिक निरीक्षण
ड्यूटी करने वालों कोनगद ईनाम से किया गया पुरस्कृत व उपस्थित नही मिलने अधिकारी और कर्मचारियों को जारी किया गया शो-काज नोटिस
बिलासपुर।मुंगेली
पुलिस अधीक्षक भोजराम पटेल ने जिले के थाना और चौकी क्षेत्रों का शहर एवं ग्रामीण क्षेत्रों में जिले के सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लेने देर रात 1 बजे से 4 बजे तक भ्रमण करते मुंगेली शहर दाउपारा चौक, पड़ाव चौक, नंदी चौक, गोलबाजार चौक, बड़ा बाजार उसके बाद जरहागांव, लालपुर, और लोरमी थाना क्षेत्र का गश्त पाइन्ट, सेक्टर व जोनल पुलिस अधिकारी को औचक निरीक्षण एवं बारीकी से चेक किया ।

*ड्यूटी करने वाले एसआई और प्रधान आरक्षकों को दिया नगद इनाम*
जिले के पुलिस कप्तान ने जरहागांव थाना में थाना प्रभारी एसआई नंद लाल पैकरा, प्रधान आरक्षक लक्ष्मण यादव व थाना लालपुर मे एसआई अमित गुप्ता, गस्त करते प्रधान आरक्षक सुरेन्द्र कुर्रे तथा थाना लोरमी में एसआई सुन्दर लाल गोरले,आरक्षक सुनील भास्कर रात में गश्त करते ड्यूटी पर उपस्थित मिले।जिन्हें देखकर एसपी ने उनसे खुद पूछताछ किया । संतोषप्रद जवाब देने पर अधिकारी और कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरस्कृत किया गया।

*गायब रहने वाले अधिकारी और कर्मचारी को शोकाज नोटिस*
एसपी ने भ्रमण के दौरान कुछ लोगो को ड्यूटी पर उपस्थित नहीं पाया।नदारद मिलने वाले अधिकारी और कर्मचारियों को शो-काज नोटिस जारी किया गया।

*एसपी ने देर रात घुमने वाले संदिग्धों से पुछताछ कर देर रात नही घुमने की दिये दी सख्त हिदायत*
पुलिस अधीक्षक ने भ्रमण के दौरान रात्रि में घुमने वाले संदिग्ध व्यक्तियों से पुछताछ कर रात्रि में अनावश्यक नही घुमने की सख्त हिदायत दी गई।एसपी ने कहा कि बेवजह रात में घर से नहीं निकले और किसी भी जगह पर नहीं बैठे अन्यथा कार्रवाई होगी।
*गुंडे बदमाशों पर कार्रवाई करने के दिए निर्देश*
जिला मुंगेली के सम्पूर्ण थाना और चौकी क्षेत्रों में कानून एवं सुरक्षा व्यवस्था बनाये रखने हेतु सभी थाना/चौकी प्रभारियों को निर्देशित किया गया कि क्षेत्र में लगातार गश्त, पेट्रोलिंग होता रहे तथा आदतन निगरानी, गुण्डा बदमाशों के ऊपर कड़ी नजर रखने, रात्रि में अनावश्यक रूप से घुमने वाले लोगों को पूछताछ एवं चेक करने, असामाजिक तत्वों पर सख्त कार्यवाही करने निर्देश दिये।
वर्जन
एसपी भोजराम पटेल ने कहा कि जिनकी ड्यूटी अच्छी है उनको इनाम मिलेगा और लापरवाही बरतने वालों को सजा मिलेगी और नोटिस भेजा जायेगा।इसलिए पुलिस के अधिकारी और कर्मचारी लापरवाही बिल्कुल नहीं करे बल्कि अपनी जिम्मेदारी को निभाए।
भोजराम पटेल
एसपी मुंगेली