Blog

निरंजन केसरवानी महाविद्यालय के विद्यार्थी उच्च उपलब्धि प्राप्त कर महाविद्यालय एवं कोटा क्षेत्र का नाम रोशन करे: अटल श्रीवास्तव

महाविद्यालय में शेड एवं अहाता निर्माण की घोषणा किए।

बिलासपुर।कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव शासकीय निरंजन केसरवानी महाविद्यालय कोटा के वार्षिकोत्सव में मुख्यातिथि के रूप में शामिल हुए। कार्यक्रम का शुभारंभ दीप प्रज्वलन एवं सरस्वती वंदना के साथ हुआ।
अटल श्रीवास्तव ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए शिक्षा के साथ संस्कार, अनुशासन एवं सामाजिक उत्तरदायित्व भी जरूरी है। मोबाइल का उपयोग करे पर पढ़ाई और जानकारी के लिए। उन्होंने कहा कि महाविद्यालय केवल डिग्री प्राप्त करने का केंद्र नहीं, बल्कि व्यक्तित्व एवं भविष्य निर्माण का सशक्त माध्यम है। इस समय को भविष्य गढ़ने में लगाए। वार्षिकोत्सव के अवसर पर छात्र-छात्राओं द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की आकर्षक प्रस्तुतियां दी गईं, जिनमें लोकनृत्य, गीत-संगीत एवं नाट्य मंचन शामिल रहे। महाविद्यालय के प्रतिभावान छात्रों द्वारा विभिन्न खेलो में हासिल किए गए उपलब्धि के लिए बधाई दिया गया।विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेल एवं सांस्कृतिक गतिविधियों में उत्कृष्ट प्रदर्शन हेतु पुरस्कार एवं प्रशस्ति-पत्र प्रदान किए गए।

महाविद्यालय के विधायक प्रतिनिधि और पूर्व छात्र हरीश नामदेव द्वारा महाविद्यालय में शेड एवं तार फैंसिंग अहाता निर्माण का मांग किया गया जिसे विधायक द्वारा सहर्ष स्वीकार करते हुए निर्माण का घोषणा किया गया।
शासकीय निरंजन केसरवानी महाविद्यालय कोटा के वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि ब्लाक कांग्रेस अध्यक्ष अरुण त्रिवेदी विधायक प्रतिनिधि आदित्य दीक्षित कुलवंत सिंह प्रतीक त्रिवेदी हरीश नामदेव पार्षद जब्बार खान कान्हा गुप्ता ब्लाक महिला कांग्रेस अध्यक्ष वीना मसीह अनिल मसीह कमलू प्राचार्या नाज बेंजामिन समस्त शिक्षक कर्मचारी सहित छात्र छात्रा उपस्थित थे।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *