निर्माणाधीन और सूने मकान से चोरी करने वाले दो चोर गिरफ्तार

2 आरोपियों सहित विधि से संघर्षरत् 3 नाबालिक पुलिस के गिरफ्त में
बिलासपुर।सरकंडा पुलिस ने निर्माणाधीन और सुने मकान से चोरी करने वाले दो आरोपियों और तीन नाबालिग को गिरफ्तार किया है।पकड़े गए आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद किया गया है।
दरअसल अमरू राम साहू नूतन चौक ने सरकण्डा थाना में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह अपने पैतृक गांव बलौदा बाजार सपरिवार गया हुआ था, दो दिन बाद वापस आया तो घर का सामान अस्त व्यस्त पडा हुआ था आलमारी खुला हुआ था जिसमें रखे चांदी का पायल, चांदी का अंगूठी, स्टडी रूम से कम्प्यूटर हार्ड डिस्क, मदर बोर्ड एवं अन्य सामान कुल किमती 45000रू को कोई चोर चोरी कर ले गया है। इसी प्रकार प्रार्थी कन्हैया लाल चौबे राजस्व कालोनी अशोक नगर के निर्माणाधीन मकान से लोहे का सामान, वायर, हथौड़ा वाइब्रेटर मशीन सहित अन्य सामान जुमला 18000रू. का सामान को कोई चोरी कर लिया है।
दोनों एफआईआर में सरकंडा पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी रही।इसी बीच
पुलिस को मुखबीर से सूचना मिली कि सुमित सिंह ठाकुर वाइब्रेटर मशीन बिक्री करने के लिए ग्राहक ढूंढ रहा है। संदेही सुमित सिंह ठाकुर को हिरासत में लेकर पूछताछ करने पर प्रार्थी कन्हैया लाल चौबे एवं अमरू राम साहू के घर अपने साथी नरेन्द्र सिंह एवं 3 नाबालिक दोस्तों के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया।पुलिस ने आरोपियों के पास से चोरी का माल बरामद कर लिया है।पकड़े गए आरोपियों को कोर्ट में पेश करके रिमांड पर जेल भेज दिया है।