Blog

नींद में मौत बनकर आया सांप, 15 साल की नंदिनी को डसा

बारिश में जहरीले सांप का आतंक, गांव में मातम का माहौल

बिलासपुर। मस्तुरी ब्लॉक के ग्राम ठाकुरदेवा में एक दर्दनाक हादसा सामने आया है। देर रात 15 वर्षीय नंदिनी पटेल की सांप के डसने से मौत हो गई। नंदिनी अपने कमरे में सो रही थी, तभी रात करीब 1:30 बजे एक जहरीला सांप उसके बिस्तर तक पहुंचा और डस लिया।नंदिनी ने सांप के काटते ही जोर से चीखकर मां को पुकारा। परिजन जब कमरे में पहुंचे तो टेबल के नीचे फन उठाए बैठे सांप को देखकर दहशत में आ गए। वे तुरंत नंदिनी को लेकर सिम्स अस्पताल के लिए भागे, लेकिन रास्ते में ही उसकी सांसें थम गईं।अस्पताल पहुंचने पर डॉक्टरों ने नंदिनी को मृत घोषित कर दिया। मासूम की मौत की खबर से गांव में शोक की लहर दौड़ गई। परिजन गहरे सदमे में हैं और पूरे गांव का माहौल गमगीन हो गया है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *