नेट और मोबाइल देखकर सीखे परीक्षा में चीट मारना….पूरी तरह से लैस होकर पहुंची थी परीक्षा देने…नौकरी पाने का था लालच

परीक्षा देने के पहले दोनों बहनों ने घर में किया प्रैक्टिस
महंगे वाकी टाकी और इयर बर्ड खरीदने के लिए घरवालों से लिया पैसा
बिलासपुर।पीडब्ल्यूडी की सब इंजीनियर की परीक्षा में पास होने के लिए अंडमान निकोबार से पढ़कर आई बहनों ने
हाई टेक चीटिंग की,इसमें घरवालों से पैसा लेकर नेट,मोबाइल और वाकी टाकी
और ई बर्ड खरीदा। उसके बाद घर में प्रैक्टिस किया तब जाकर परीक्षा में शामिल हुई।
सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार,सरकंडा के पंडित रामदुलारे स्कूल में पीडब्ल्यूडी की सब इंजीनियर की परीक्षा देने आई जशपुर की अन्नू सूर्या को बाहर से मदद करने वाली उसकी बहन अनुराधा बाई को एनएसयुआई के छात्रों ने पकड़ लिया और हंगामा करने के बाद सरकंडा थाना में सौंप दिया। मामला यही पर खत्म नहीं हुआ बल्कि पूछताछ में पता चला कि दोनों बहने अंडमान निकोबार से पढ़ी है।जिसमें से अनुराधा 12 वी तक पढ़ी है और अन्नू सूर्या बीई की है।नौकरी के लालच में दोनों ने प्लान बनाया और नेट के माध्यम से मोबाइल देखना शुरू किया।जिसमें उनको सबसे अच्छी तरकीब यही लगी कि परीक्षा देने वाली बहन कान में इयर बर्ड लगाकर और अंडरगार्मेंट कपडे में स्पाई स्पाई कैमरा लगाकर जाएगी,और बाहर में बैठकर स्पाई कैमरे से देखकर आई पैड के माध्यम से प्रश्न को देखकर उसका उत्तर गाइड और गूगल से देखकर देती।जिसको पूरी तैयारी भी हो चुकी थी। जिनको यह अंदेशा था कि लड़कियों का जांच ज्यादा नहीं होगा इसलिए इसका पूरा फायदा उठाकर यह खेल किया गया।
और काफी हद तक तक दोनों सफल भी रहे ,लेकिन कुछ देर बार एनएसयुआई के छात्रों ने एक कार ड्राइवर की सूचना पर पकड़ लिए और पूरा मामला खुलकर सामने आ गया।
*मोबाइल और नेट के माध्यम से देखकर सीखे*
नौकरी की जरूरत होने पर दोनों बहनों ने घरपर बैठकर योजना बनाई और कई तरह के तरीके को देखा उसके बाद मुन्ना भाई और उसी मिलते जुलते कुछ वीडियो नेट के माध्यम से देखे जिसमें सफल हुए और उसके बाद योजना बनाकर तैयारी की।
*घरवालों से लिया पैसा,और खरीदा महंगा इलेक्ट्रॉनिक सामान*
नौकरी की आस में यह तरीका अपनाकर घरवालों से पैसा लिया उसके बाद कुछ पैसा अपना मिलाया और महंगे इलेक्ट्रॉनिक सामान खरीदा और उसके लिए घर में बकायदा प्रैक्टिस भी किया।जिसमें सफल हुए तब कही जाकर परीक्षा के लिए निकले।
*और भी लोगो के शामिल होने की आशंका*
सरकंडा पुलिस का मानना है कि इस मामली और भी लोग शामिल हो सकते है इसलिए दो दिनों का रिमांड लिया गया है।दोनों बहनों से पूछताछ की जा रही है।ताकि इसका तार कहा से जुदा हुआ है और कौन कौन शामिल है यह पता चल सके।इसके लिए 16 जुलाई तक पुलिस रिमांड पर लिया गया है।
*हाईटेक चीटिंग का तरीका सिखा मोबाइल और नेट से*
सूत्रों ने बताया कि यह हाईटेक चीटिंग करने का तरीका मोबाइल और नेट के माध्यम से सीखे है।जिससे इनको तरीका आसान लगा और दोनों बहनों को यह मालूम था कि इसमें ज्यादा चेकिंग नहीं होना है।इसलिए यह प्लान पहले से कर लिए थे।जिसके कारण स्पाई कैमरे के साथ परीक्षा देने अन्दर जा पहुंची।
*केंद्राध्यक्ष पर उठ रहे सवाल*
इतनी बड़ी लापरवाही और चूक होने की वजह से लोगों में नाराजगी बनी हुई है।और केंद्राध्यक्ष पर आरोप लग रहे है कि उनकी लापरवाही से ही चूक हुई है इसलिए उनके खिलाफ भी अपराध कायम होना चाहिए।
वर्जन
पकड़ी गई लड़कियों से पूछताछ हो रही है।इसके साथ अंडमान और निकोबार से भी संपर्क करके डिटेल निकाला जा रहा है।उसके बाद जशपुर से संपर्क करके रिकार्ड खंगाला जा रहा है।
नीलेश पांडेय
टीआई सरकंडा थाना