नेशनल हाइवे में ट्रेलर ने बाइक चालक को कुचला, मौत
हिर्री थाना क्षेत्र की घटना, जांच में जुटी पुलिस
बिलासपुर। बिलासपुर-रायपुर नेशनल हाईवे में तेज रफ्तार ट्रेलर की चपेट में बाइक सवार युवक आ गया। जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई। सूचना मिलते ही हिर्री पुलिस की टीम जांच करने मौके पर पहुंची। वाहन को जब्त कर आरोपी चालक को गिरफ्तार किया है। इस मामले में पुलिस मर्ग कायम कर मामले की जांच कर रही है।
हिर्री पुलिस ने बताया कि तोरवा क्षेत्र के देवरीखुर्द निवासी राजकुमार वस्त्रकार रायपुर गया था। वहां से बाइक चलाते हुए वापस अपने घर लौट रहा था। 3 जनवरी की शाम 5.30 बजे वह हिर्री थाना क्षेत्र के कान्हा ढ़ाबा के पास पहुंचा था। इसी दौरान राजकुमार तेज रफ्तार ट्रेलर के पीछे चक्का की चपेट में आ गया। जिससे उसकी घटना स्थल पर ही मौत हो गई। हादसा के बाद चालक ने ट्रेलर वाहन को किनारे खड़ी कर दिया। मृतक के बेटे श्रीराम वस्त्रकार ने पूछताछ में पुलिस को बताया कि घटना से कुछ समय पहले करीब शाम 5 बजे अपने पिता से मोबाइल के माध्यम से बातचीत हुई थी। इसके बाद अचानक मोबाइल बंद बताया। इसके बाद उन्होंने अपने रिश्तेदार राजेश्वर वस्त्रकार, राजकुमार वस्त्रकार के साथ पिता राजकुमार को ढूंढते हुए भोजपुरी टोल प्लाजा पहुंचे। तब उन्हें घटना का पता चला। इस मामले की पुलिस जांच कर रही है।