Blog

नेशनल हाईवे पर हुआ वाहन चालकों का प्रशिक्षण एवं स्वास्थ्य परीक्षण

आम नागरिक एवं ग्रामीणों ने कराई अधिक संख्या में स्वास्थ्य परीक्षण

अपने अपने गंतव्य पर जा रहे राहगीर भी स्वास्थ्य परीक्षण कराकर लिए परामर्श

बिलासपुर।वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह के कुशल मार्गदर्शन एवं दिशा निर्देश पर बिलासपुर पुलिस द्वारा आयोजित सड़क सुरक्षा माह के आठवें दिवस में पूर्व निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार बिलासपुर रायपुर हाईवे 130 पर स्थित भोजपुरी टोल प्लाजा में हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों के लिए यातायात का प्रशिक्षण एवं शपथ के साथ-साथ एक वृहद स्वास्थ्य एवं नेत्र परीक्षण शिविर का आयोजन किया गया।इस संबंध में विस्तृत जानकारी देते हुए अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात बिलासपुर राम गोपाल करियारे ने बताया कि हाईवे पर चलने वाले वाहन चालकों का प्रशिक्षण एवं यातायात नियमों के पालन संबंधी शपथ तथा वृहद स्वास्थ्य परीक्षण कार्यक्रम यातायात पुलिस के द्वारा क्रमशः भोजपुरी टोल प्लाजा एवं स्वास्थ्य विभाग बिलासपुर के आपसी समन्वय एवं सहयोग से किया गया। इस प्रशिक्षण कार्यक्रम में हाईवे पर चलने वाले लगभग 1000 से अधिक वाहनों चालक परिचालकों को यातायात पुलिस टीम जिसमें अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यातायात, डीएसपी यातायात शिवचरण सिंह परिहार हाईवे पेट्रोलिंग टीम के प्रधान आरक्षक अब्दुल रफीक,राजेंद्र मिश्रा, निशांत सिंह,आरक्षक- राज श्रीवास, गजेंद्र कौशिक, देव लोनिया, गौतम खुसरो, रामचरण बालको,धर्मेश डडसेना, वीरेंद्र सिंह ठाकुर तथा भगिनी मंडल समिति की प्रमुख विद्या गोवर्धन एवं शैलेंद्र गोवर्धन द्वारा हाईवे पर वाहन चलाते समय ध्यान रखने योग्य बातें, दुर्घटनाओं से बचाव के उपाय, हाईवे पर अपनी वाहन खड़ी नहीं करने, किसी भी दुर्घटना की तत्काल सूचना 108, 112 एवं पुलिस नियंत्रण कक्ष को दिए जाने वाले राहगीर योजना सहित मोटर व्हीकल एक्ट के निहित प्रावधानों की जानकारी दी गई।

इस दौरान इन्हें यातायात नियमों के पालन के लिए शपथ कराई गई।इसी प्रकार आज के स्वास्थ्य शिविर में उपस्थित हुए वाहन चालक एवं परिचालकों का शुगर बीपी सहित आंखों की जांच की गई जिसका लाभ 900 से अधिक वाहन चालकों ने लिया एवं जांच में पाई गई स्वास्थ्यगत समस्याओं के उपचार सहित देखभाल की जानकारी भी दी गई। आज के इस स्वास्थ्य तस्वीर में डॉक्टर जे डी मनघोघर, आरके सिंह, संजय शुक्ला, शिव शंकर राठौड़, गीतेश साहू, चैलेंद्र साहू, हेमंत श्रीवास, भागीरथी बंजारे, संजय देवांगन द्वारा अपनी सेवाएं दी गई साथ ही भोजपुरी टोल प्लाजा के मैनेजर निखिल पांडया, विनय पांडे, नरेश डागर सहित उनके सहयोगी स्टाफ आशीष कुमार कमलेश सिंह, विनायक कुमार का शिविर आयोजन में सहयोग सराहनी रहा विदित हो कि सड़क सुरक्षा माह का आयोजन बिलासपुर पुलिस द्वारा आगामी 31 जनवरी तक किया जा रहा है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *