Blog

नेशनल हाईवे में खड़ी वाहनों से डीजल चोरी करने वाला गिरोह और खरीददार गिरफ्तार…

बिलासपुर। डीजल चोरी करके बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश करने वाले
तीन आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है।पकड़े गए डीजल चोरों के पास से
भारी मात्रा में डीजल बरामद कर लिया है।

हिरीं पुलिस ने बताया कि मुखबिर से सूचना मिली की बिना नंबर की स्कार्पियों वाहन में और बाइक में बाहर से चोरी कर लाये गये डीजल को लाकर धौराभाठा सर्विस रोड रायपुर मार्ग में बेचने की फिराक में ग्राहक की तालाश कर रहे हैं। सूचना पाकर पुलिस पहुंची तो देखी की ग्राम धौराभाठा सर्विस रोड रायपुर बिलासपुर मार्ग में एक सफेद रंग की स्कार्पियो में 4 लोग बैठे हुए है और एक बाइक म्मे दो लोग बैठे हुए है।जो पुलिस को आते देख अंधेरे का फायदा उठाकर स्कार्पियो में बैठे 3 लोग वहां से भाग गये। जिसमे से एक को पकड़कर पूछताछ किया गया। पकड़ाया हुआ लड़का अपना नाम मनीष कुमार जांगडे भिलाई बलौदा जांजगीर चांपा का रहने वाला बताया ।पुलिस की पुछताछ म उसने स्कार्पियों में बैठे व्यक्ति जो मौके से भाग गये थे उनका नाम और पता भी बताया । जिसमे अशोक सोनवानी दर्राभाठा, मोनू यादव बलौदा, सुभाष कश्यप बलौदा का रहने वाला बताया । पुलिस ने आरोपियों से पूछा तो उन्होंने बताया कि बाइक में आये लड़के दीपांशु कौशिक पिता श्याम सुंदर उम्र 23 साल डोडकीभाठा बिल्हा एवं तुषार चक्रधारी पिता पिताम्बर चक्रधारी उम्र 23 साल वार्ड नंबर 01 महुआ चौक बिल्हा का रहने वाला है।जिनके खिलाफ कार्रवाई की गई है।पकड़े गए आरोपियों के निशानदेही पर 210 लीटर डीजल और स्कॉर्पियो के साथ ही बाइक भी जप्त किया गया है।

कई लड़कों का गैंग करता है काम

पुलिस ने जब बारीकी से पूछताछ की तो खुलासा हुआ की
आरोपी कृष्णा कश्यप बैजलपुर थाना बलौदा के साथ काम करता है कृष्णा कश्यप के यहां चार-पांच ग्रुप में लड़के अलग-अलग रात में जाकर हाईवे के सड़क के किनारे खड़ी गाड़ियों से डीजल टंकी का ढक्कन खोलकर पाईप से डीजल चोरी करते हैं।इसमें मनीष कुमार जांगडे के ग्रुप से अशोक सोनवानी, मोनू यादव, एवं सुभाष कश्यप चारो लोग मिलकर रात को जांजगीर फोर लाईन में सडक के किनारे खड़े ट्रेलर एवं ट्रकों से डीजल चोरी करके बेचते थे।और फोन से सम्पर्क करके धौराभाठा में दीपांशु कौशिक को सप्लाई करते थे। बाद में दीपांशु सेटिंग से डीजल बेचने का काम करता था।

वाहन,बाइक और ड्रम किया गया जप्त

पुलिस ने देखा तो पाया कि सफेद रंग की बिना नंबर की स्कार्पियों के अंदर 6 नग जरिकेन में भरा हुआ 218 लीटर डीजल कीमती 20000/-रूपये 2 नग नीले रंग का डीजल निकालने का पाईप 4-4 मीटर का एवं 01 नग पेचकश तथा पलास एक मोटर सायकल ड्रीम न्यु 110 जिसका नंबर सीजी 10 जेड 7220 था उपरोक्त आरोपियों के कब्जे से मिला जिन्हें अपने पास डीजल रखने एवं बिक्री करने का कोई कागजात नहीं है।इसमें कुछ लड़के फरार है जिनकी तलाश की
जा रही है।

पुलिस बोली,डीजल चोरी करके बाहर मे खपाने वाले गिरोह को जल्द पकड़ा जाएगा

पुलिस का कहना है कि डीजल चोरी करने वालो का गिरोह बड़ा है जो बाहर डीजल चोरी करने का काम करते है जिनका एक गैंग है जो सिर्फ यही काम करता है।और उसके बाद बाहर जाकर डीजल को बेचने का काम करते है।एक दिन में करीब हजारों लीटर डीजल चोरी हो जाता है।चूंकि भारी वाहन रहता है और डीजल चोरी का उनको पता नहीं चल पाता है।इसलिए मौके का पूरा फायदा उठा लेते है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *