नेशनल हाईवे में लूट के 4 आरोपी गिरफ्तार….3 कार,7 मोबाईल और 8000 रू नगद जप्त….एसएसपी बोले,पीड़ित के खिलाफ भी होगा जुर्म दर्ज…

बिलासपुर। नेशनल हाईवे में लूट करने वाले 4 आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों से 3 कार, 7 मोबाईल और 8 हजार रू नगद जप्त किए है। एसएसपी रजनेश सिंह ने पीड़ित के खिलाफ भी जुर्म दर्ज करने के निर्देश दिए है। क्योंकि पीड़ित ने आरोपियों से झाड़ फूंक करने के लिए ढाई लाख रुपए लिए थे लेकिन वापस नहीं किया है।
रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार विजय कुमार राज उम्र 48 वर्ष तिवरता दीपका कोरबा अपने 3 महिला रिश्तेदारों को स्विफ्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 19 एई 3400 में लेकर बिल्हा क्षेत्र में अपने रिश्तेदार के गांव में मेला देखने गए थे। मेला देख कर वापस अपने गांव जा रहे थे ।इसी बीच रतनपुर के पहले नेशनल हाईवे में स्थित हाइवे किंग ढाबा के पहले पेशाब करने के लिए गाड़ी रोका, तभी अचानक 2 कार में कुछ युवक आए और उसके साथ मारपीट की। उसकी कार स्विफ्ट डिजायर एवं कार में रखे 3 मोबाइल,गाड़ी में रखे महिला पर्श में रखे 7 से8 हज़ार रुपए को लूटकर ले गए ।घटना की रिपोर्ट पर रतनपुर पुलिस ने जुर्म दर्ज कर
विवेचना में लिया । पुलिस अपराध दर्ज कर आरोपियों की खोजबीन में जुटी रही। इसके लिए पुलिस टीम तत्काल अंबिकापुर की तरफ रवाना हुई । टेक्निकल साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को कोरिया एवं अंबिकापुर जिला से पकड़ लिया गया। सभी 4 आरोपियों को थाना लाकर पूछताछ किया गया।जिसमे खुलासा हुआ कि प्रार्थी ने तंत्र विद्या एवं पूजा पाठ से रूपये बढाये जाने का लालच दिया था।जिसमें विजय कुमार राज के बहकावे में आकर 2.5 लाख रूपये छल पूर्वक ठगी कर लिया था। जिसको वापस मांगने पर नहीं देने पर आरोपियो ने अपनी वाहन क्रेटा क्रमांक सीजी 15 ई ए 2300 एवं अरटिगा क्रमांक सी जी 16 सी एम 4564 से उसका पीछा किया। रतनपुर के ग्राम मदनपुर के पास नेशनल हाईवे में मारपीट कर स्वीप्ट डिजायर वाहन क्रमांक सीजी 19 बी ई 3400 एवं 3 मोबाईल फोन तथा नगदी रकम लूटकर ले गए थे।पुलिस ने आरोपियो से लूटे गये स्वीप्ट डिजायर कार क्रमांक सीजी 19 बी ई 3400 एवं 3 मोबाईल फोन तथा नगदी रकम 8000 रू जुमला कीमती 228000 रूपये जप्त की। आरोपियों के कब्जे से घटना में शामिल 1 क्रेटा, 1अरटिगा कार एवं 4 मोबाईल जप्त किया गया। पुलिस ने आरोपियों विद्यादास महंत पिता स्व . ग्वाल दास महंत उम्र 43 वर्ष पता सीतापुर खड़गांव थाना सीतापुर, जिला सरगुजा हाल मुकाम तहसील कार्यालय परिसर लखनपुर जिला सरगुजा छ.ग,रामसुन्दर पिता रामसाय उम्र 32 साल पता बनखेता खरवर थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग,राजीव कुमार सिंह पिता सुरेन्द्र सिंह उम्र 37 वर्ष पता हर्रापारा वार्ड नंबर 01 बैकुंठपुर थाना बैकुंठपुर जिला कोरिया छ.ग.और गुलशन कुजुर पिता स्व सुशील कुजुर उम्र 47 वर्ष पता चरचा कालरी थाना चरचा जिला कोरिया छ.ग.को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर जेल भेज दिया है।
सीसीटीवी फुटेज और मोबाइल लोकेशन से मिली आरोपियों की जानकारी
पुलिस ने बताया कि जब पीड़ित से लुट हुई तो उसकी सूचना उन्होंने तत्काल थाना में दर्ज कराई और उसके बाद पुलिस आरोपियों की खोजबीन में जुटी रही,इसी बीच गाड़ी का लोकेशन अंबिकापुर और कोरिया की तरफ बताया जिसके कारण
पुलिस ने पीछा किया और आरोपियों को गिरफ्तार किया।इस बीच पुलिस ने टोल प्लाजा से गुजरे हुए वाहनों की भी जानकारी ली थी।
तंत्र मंत्र का झांसा देने वाले के खिलाफ भी होगा अपराध दर्ज
एसएसपी रजनेश सिंह ने स्पष्ट रूप से कहा है कि झाड़-फुक अथवा तंत्र विद्या से रूपये पैसे डबल करने का झांसा करने वालों के उपर प्रथम सूचना रिपोर्ट दर्ज कर कठोर वैधानिक कार्यवाही की जाएगी।एसएसपी के कहा कि वह आरोपियों को झांसा देकर ठगी किया है और झूठी जानकारी भी दी है।जिसके कारण जुर्म दर्ज होगा।