नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास लोगों से पैसा मांगकर के रहे थे परेशान….पुलिस ने सिखाया सबक

बिलासपुर m सिविल लाईन थाना क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण कार्रवाई में जूली चौधरी गुरु रजिया किन्नर उम्र 36 वर्ष और नफीसा खातून गुरु रजिया किन्नर उम्र 25वर्ष को गिरफ्तार किया गया। दरअसल आरोपी ने नेहरू चौक ट्रैफिक सिग्नल के पास लोगों से पैसा मांगकर परेशान करने की घटना को अंजाम दिया।

बता दे पुलिस को सूचना मिली थी कि आरोपी नेहरू चौक के सिग्नल में रुके परिवार के साथ यात्रा कर रहे आम जनो महिलाओं से तालिया बजा बजाकर पैसे का मांग कर परेशान कर रहे थे। जिससे आम जनो में परेशानी के साथ साथ इनके अभद्रतापूर्ण व्यवहार से अक्रोश व्याप्त हो रहा था। मौके पर भीड़ लग गई थी।

पुलिस ने धारा 170 बी.एन.एस.एस के तहत मामला दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार किया गया। इस कार्रवाई से क्षेत्र में अवैध गतिविधियों के खिलाफ पुलिस की प्रतिबद्धता दिखाई देती है। आगे भी जारी रहेगी पुलिस की कार्रवाई।