नो एन्ट्री में भारी वाहन प्रवेश करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध यातायात पुलिस जांजगीर की ताबडतोड कार्यवाही
विगत 06 माह में नो एन्ट्री में प्रवेश करने वाले कुल 95 वाहन चालकों के विरुद्ध मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए 2,20,000/ रुपया का लिया गया समन शुल्क
विगत 1 माह में 16 भारी वाहन चालको के द्वारा नो एन्ट्री में प्रवेश करना पायें जाने से मोटरयान अधिनियम के तहत कार्यवाही करते हुए समन शुल्क लिया गया है
सड़क दुर्घटनाओं को दृष्टीगत रखते हुए उचित बचाव के लिए यातायात नियमों का उलंघन करने वाले वाहन चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत लगातार कार्यवाही की जा रही है
जांजगीर ।पुलिस अधीक्षक जांजगीर – चाम्पा ( के निर्देश में तथा अति. पुलिस अधीक्षक यातायात उदयन बेहार के नेतृत्व में जिले के सड़क दुर्घटनाओं में कमी लाने एवं यातायात नियमों का उल्लंघन करने वाले वाहन चालकों के विरूद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है। जिसमें यातायात पुलिस जांजगीर द्वारा विशेष अभियान चलाकर जिले के अलग – अलग जगहों में वाहन चेकिंग किया गया जिसमें जनवरी 2025 से अब तक कुल 95 भारी वाहन चालको के द्वारा नो एन्ट्री में प्रवेश करने पर चालकों के विरुद्ध मोटर वाहन अधिनियम के तहत कार्यवाही किया गया है।
यातायात पुलिस की अपील
- भारी वाहनो को अनावश्यक रोड में खड़ा न करें
- भारी वाहनो को नो एंट्री में प्रवेश ना करें
- शराब के नशे में वाहन न चालाएं
- तेज गति से वाहन न चलाएं
- माल बाहक, वाहन ट्रेक्टर, पिकअप या अन्य माल वाहक वाहन में सवारी न बैठाये
- नबालिकों को वाहन नही चलाने देवे।