Blog

नौकरी लगाने के नाम पर 11 लाख की ठगी.. जान पहचान का झांसा देकर रची साजिश

पीड़िता ने दर्ज कराई शिकायत

बिलासपुर – थाना सिविल लाइन क्षेत्र में एक महिला के साथ सरकारी नौकरी लगाने के नाम पर लाखों रुपये की ठगी का मामला सामने आया है। प्रार्थीया साधना यादव निवासी ग्राम जेलगांव थाना दर्री वर्तमान पता रतनपुर ने थाना सिविल लाइन में रिपोर्ट दर्ज कराई है कि आरोपी पवन कुमार यादव निवासी पामगढ़ डूंगा, जिला जांजगीर-चांपा ने शादी डॉट कॉम के माध्यम से उनसे जान-पहचान कर धोखाधड़ी की। प्रार्थीया ने पुलिस को बताया कि करीब एक वर्ष पूर्व आरोपी से उसकी पहचान हुई थी। इसके बाद दोनों के बीच मोबाइल पर बातचीत होने लगी। अक्टूबर 2024 में आरोपी ने स्वयं को सरकारी अस्पताल बिल्हा से जुड़ा बताते हुए नर्स की नौकरी दिलाने का झांसा दिया। विश्वास में लेकर उसने पहली बार रामा मैग्नेटो मॉल में मुलाकात के दौरान 3 लाख रुपये नगद लिए। बाद में अधिकारी बदल गया है कहकर अतिरिक्त 8 लाख रुपये की मांग की और ऑनलाइन माध्यम से कुल 11 लाख 5 हजार 200 रुपये ले लिए। रुपये प्राप्त करने के बाद आरोपी पवन कुमार यादव लगातार टालमटोल करता रहा और अंततः संपर्क तोड़ दिया। तब साधना यादव को ठगी का एहसास हुआ और उसने इसकी शिकायत सिविल लाइन
थाना में की। पुलिस ने प्रार्थीया की शिकायत पर आरोपी पवन कुमार यादव के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर मामले की विवेचना प्रारंभ कर दी है। पुलिस का कहना है कि आरोपी की गिरफ्तारी के प्रयास किए जा रहे हैं और मामले की जांच जारी है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *