Blog

पंचायत सचिवों के शासकीयकरण को लेकर आंदोलन तेज

पीएम के नाम सौंपा ज्ञापन, 20 अप्रैल से जंतर मंतर में आंदोलन की चेतावनी

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ में पंचायत सचिवों के शासकीयकरण की मांग को लेकर सचिवों का आंदोलन लगातार तेज होता जा रहा है। विधानसभा चुनाव 2023 में बीजेपी द्वारा जारी घोषणा पत्र में इस मुद्दे को ‘मोदी गारंटी’ के तहत शामिल किया गया था, लेकिन सचिवों का कहना है कि घोषणा के बावजूद अब तक यह वादा पूरा नहीं किया गया है। इसी को लेकर आज फिर से जिले के पंचायत सचिवों ने कलेक्टर कार्यालय पहुंचकर प्रधानमंत्री के नाम ज्ञापन सौंपा और चेतावनी दी कि यदि मांगें पूरी नहीं हुईं तो 20 अप्रैल से दिल्ली के जंतर मंतर में बड़ा आंदोलन किया जाएगा।

बता दे की बिलासपुर कलेक्टर कार्यालय पहुंचे जिला सचिव संघ के सदस्यों ने बताया कि रायपुर में हुए पंचायत सचिव स्थापना दिवस के समारोह में मुख्यमंत्री, विधानसभा अध्यक्ष और पंचायत मंत्री समेत कई बड़े नेताओं ने मंच से यह वादा किया था कि पंचायत सचिवों का शासकीयकरण तय है। तब 30 दिन में कमेटी गठन और 100 दिन में प्रक्रिया पूरी करने का वादा किया गया था, लेकिन अब 400 दिन गुजरने के बाद भी सचिवों को सिर्फ आश्वासन ही मिल रहा है। जिला अध्यक्ष श्यामकार्तिक जायसवाल और प्रदेश महामंत्री थानेश्वर सिंह ठाकुर ने कहा कि पंचायत सचिव राज्य और केंद्र सरकार की योजनाओं को गांव-गांव तक पहुंचाने में अहम भूमिका निभाते हैं, लेकिन उनके भविष्य को लेकर सरकार की चुप्पी निराशाजनक है।

रैली निकालकर किया ब्लॉक में प्रदर्शन,फिर कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन

प्रदेश भर के पंचायत सचिवों के हड़ताल से पंचायतों के काम बंद पड़े हुए है।यही कारण है पंचायत सचिव ब्लॉक स्तर पर धरना प्रदर्शन करके रैली निकाल रही है और कलेक्टर को ज्ञापन सौंपकर राज्य सरकार से मांग कर रही है।की उनकी लंबित मांगो को जल्द से जल्द पूरा किया जाए।

पंचायत सचिव के अध्यक्ष बोले,जरूरत पड़ेगी तो दिल्ली में होगा आंदोलन

पंचायत सचिवों के जिला अध्यक्ष श्यामकार्तिक जायसवाल का कहना है कि लगातार मांग कर रहे है और एक महीने होने को है इसके बाद भी सुनवाई नहीं हो रही है।जिसके कारण विरोध का स्वर धीरे धीरे बढ़ते जा रहा है। अगर यही हाल रहा तो आने वाले दिनों में इसके लिए पंचायत सचिव रायपुर नहीं बल्कि दिल्ली जाकर धरना प्रदर्शन करने के लिए तैयार होंगे।

पंचायत सचिव के प्रदेश महामंत्री बोले,हमारे से हड़ताल से पंचायत का काम बन्द

पंचायत सचिव के प्रदेश महामंत्री थानेश्वर सिंह ठाकुर ने ज्ञापन देने के बाद बताया कि पंचायत सचिवों के हड़ताल से पूरे पंचायत में काम बंद है।और विकास कार्य रुका हुआ है।चूंकि हमारी मांग जायज है और इसके लिए एक बार नहीं बल्कि कई बार ज्ञापन देकर बोल चुके है कि सरकार अपना वादा निभाए।ताकि पंचायत सचिवों का शासकीयकरण जल्द हो जाए।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *