Blog

पटवारियों का ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार जारी

पटवारियों के हड़ताल की वजह से लंबित हो रहे मामले

बिलासपुर। प्रदेश भर के पटवारियों का ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करने का सिलसिला अभी भी जारी है।
बता दे पटवारी हर सोमवार को काले कपड़े और बाकी दिन काला फीता लगाकर काम कर रहे है।
संसाधन और नेट भत्ता की मांग को लेकर प्रदेश भर के पटवारियों ने सरकार के खिलाफ मोर्चा खोल दिया है। बता रहे है कि पटवारियों ने राज्य सरकार के पास कई बार अपनी समस्याओं को सामने रखा और मांग किया कि पटवारियों की समस्याओं को ध्यान में रखते हुए उनकी लंबित मांगो को जल्द पूरा किया जाए।इसके बाद भी सरकार ने पटवारियों की लंबित मांगो को अब तक पूरा नहीं किया है। जिसके कारण पटवारियों ने ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार करने का मन बना लिया और 16 दिसंबर से ऑनलाइन कार्यों का बहिष्कार शुरू कर दिया है। जो अभी तक जारी है।
पटवारियों का साफ कहना है कि ऑनलाइन कार्यों के लिए जब तक पूरी तरह से सुविधाएं नहीं दी जाएगी तब तक आंदोलन चलता रहेगा।

ऑनलाइन नहीं होने से प्रकरण लंबित

ऐसा नहीं है कि पटवारी काम नहीं कर रहे है लेकिन कोई भी पटवारी ऑनलाइन काम नहीं कर रहा है। जिसके कारण लोग भटक रहे है। जिनको ऑनलाइन काम करवाना है उनको सबसे ज्यादा समस्या बनी हुई है। इसी कारण कई लंबित मामले पड़े हुए है।

पटवारियों ने बोला,मांग पूरा हो या फिर ऑनलाइन काम बंद करे

पटवारियों ने बताया कि ऑनलाइन काम बंद होना चाहिए या फिर सरकार पूरी तरह से सुविधाएं दे ताकि किसी भी पटवारी को काम करने में आसान हो।क्योंकि बिना संसाधन और नेट भत्ता के काम करना मुश्किल है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *