Blog

पटाखा जलाने से कोटा के शांतिपुर में हादसा….2 वर्षीय प्रियांश गंभीर रूप से झुलसा; सिम्स रिफर

बिलासपुर।कोटा के ग्राम शांतिपुर धुमा में शनिवार सुबह एक दर्दनाक हादसा हो गया। घर के आंगन में पटाखा जलाते समय 2 वर्षीय बालक प्रियांश बुरी तरह झुलस गया। परिजन उसे तुरंत कोटा स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां प्राथमिक उपचार के बाद डॉक्टरों ने उसकी गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे सिम्स अस्पताल रिफर कर दिया।बच्चे की मां संतोषी ने बताया कि उनका घर शांतिपुर में है और घटना सुबह लगभग 11 बजे हुई। घर में बच्चे पटाखा जला रहे थे, तभी अचानक प्रियांश पटाखे की आग की चपेट में आ गया और उसका शरीर गंभीर रूप से जल गया। हादसे के बाद घर के सभी लोग घबरा गए और तुरंत बच्चे को इलाज के लिए अस्पताल ले जाया गया।डॉक्टरों के अनुसार प्रियांश के शरीर पर गंभीर जलन है और उसका उपचार जारी है। परिजनों ने बताया कि वे बच्चे को बेहतर उपचार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास कर रहे हैं। फिलहाल बच्चा सिम्स अस्पताल में भर्ती है और उसकी हालत पर डॉक्टरों की टीम नजर रखे हुए है।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *