Blog

पत्नी के मायके जाने से परेशान युवक ने की आत्महत्या

वीडियो दोस्त को भेजकर दी थी सूचना

जिले में एक दिल दहला देने वाली घटना सामने आई है। खोडरी निवासी 25 वर्षीय रियाज खान ने पत्नी के मायके चले जाने से दुखी होकर आत्महत्या कर ली। उसने फांसी लगाने से पहले अपना एक वीडियो बनाकर अपने दोस्त को भेजा था।

घटना गौरेला थाना क्षेत्र की है। जानकारी के मुताबिक रियाज की पत्नी कुछ दिनों से अलग रह रही थी, जिसे लेकर दोनों के बीच विवाद चल रहा था। रियाज मलनिया नदी के किनारे पहुंचा। वहां उसने पेड़ के नीचे बैठकर वीडियो बनाया और दोस्त को भेजते हुए कहा – “मलनिया नदी के पास हूं, आकर ले जाना… घर-परिवार संभाल लेना… आते वक्त पत्नी को साथ लेकर आना।” वीडियो देखते ही उसका दोस्त तुरंत पुलिस को सूचना देने थाने पहुंचा। पुलिस और परिजन जब मौके पर पहुंचे, तब तक रियाज पेड़ पर फंदे से लटका मिला। शव को नीचे उतारकर पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया। गौरेला थाना प्रभारी सौरभ सिंह के अनुसार शुरुआती जांच में सामने आया है
कि पत्नी से नाराजगी और अलगाव की स्थिति के कारण रियाज मानसिक रूप से परेशान था। मामला जांच में है, आत्महत्या की वास्तविक वजह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट और आगे की जांच के बाद स्पष्ट होगी।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *