Blog

पत्नी को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में पति गिरफ्तार

बिलासपुर। पचपेड़ी पुलिस ने एक महिला को आत्महत्या के लिए उकसाने के आरोप में उसके पति को गिरफ्तार किया है। आरोपी की पहचान गंगाराम केवट 32 वर्ष, निवासी गोपालपुर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 108 के तहत मामला दर्ज किया है।

पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार, मृतका ईश्वरी बाई 30 वर्ष का शव 23 जनवरी 2025 को उनके घर में फांसी पर लटका मिला था। प्रारंभिक जांच में मामला आत्महत्या का प्रतीत हुआ, जिसके बाद पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की।
जांच के दौरान मृतका के परिजनों और आसपास के लोगों से पूछताछ की गई। पूछताछ में पता चला कि मृतका का पति गंगाराम उसे अक्सर गाली-गलौज करता था और मारपीट कर प्रताड़ित करता था। प्रताड़ना से तंग आकर ईश्वरी बाई कुछ समय पहले अपने मायके भी चली गई थी, लेकिन सामाजिक समझौते के बाद वह वापस अपने ससुराल आ गई थी। हालांकि, गंगाराम का व्यवहार नहीं बदला और उसने अपनी पत्नी को प्रताड़ित करना जारी रखा।
पुलिस ने बताया कि लगातार प्रताड़ना से परेशान होकर ईश्वरी बाई ने आत्महत्या कर ली। मर्ग जांच में आरोपी पति गंगाराम केवट द्वारा अपनी पत्नी को प्रताड़ित कर आत्महत्या के लिए उकसाने के पर्याप्त सबूत पाए गए, जिसके बाद पुलिस ने उसके खिलाफ मामला दर्ज किया।
वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक रजनेश सिंह, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण अर्चना झा और डीएसपी (अजाक) डी.आर. टंडन के मार्गदर्शन में पचपेड़ी थाना प्रभारी श्रवण कुमार टंडन और उनकी टीम ने कार्रवाई करते हुए आरोपी गंगाराम केवट को को गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायालय में पेश किया गया,

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *