Blog

रतनपुर नगर पालिका उपाध्यक्ष चुनाव में 7 मतों से बीनू निराला ने बाजी मारी, बीनू निराला नगर पालिका के उपाध्यक्ष की कुर्सी पर काबिज,,

रतनपुर से वासित अली की रिपोर्ट

रतनपुर नगर पालिका परिषद में अध्यक्ष लव कुश कश्यप भारतीय जनता पार्टी निर्वाचित होने के बाद,,, आज 19. 3.2025 को उपाध्यक्ष का चुनाव संपन्न हुआ जिसमें दो प्रत्याशी मैदान में थे, पहले प्रत्याशी के रूप में भाजपा से समर्थित बिनु निराला और दूसरे प्रत्याशी के रूप में कांग्रेस से समर्थित सुनील अग्रवाल के बीच टक्कर हुई, जिसमें बिनु निराला को 11 वोट प्राप्त हुए वही उसके प्रतिद्वंद्वी सुनील अग्रवाल को 4 मत प्राप्त हुए इस तरह से 7 मतों से बिनु निराला विजई हुई, एकमत रिजेक्ट हुआ ,,, चुनाव अधिकारी दुबे जी ने उन्हें उपाध्यक्ष का प्रमाण पत्र देकर विजय घोषित की

रतनपुर में उपाध्यक्ष के चुनाव में पार्षदों को अपने पक्ष में मतदान करने के लिए कांग्रेस और भाजपा लगे रहे विदित हो कि नगर पालिका परिषद रतनपुर के चुनाव में भाजपा के आठ पार्षद निर्वाचित हुए हैं वहीं कांग्रेस से पांच पार्षद निर्वाचित हुए है और दो निर्दलीय पार्षद जीते हैं और एक अध्यक्ष सहित 16 मत मैं चुनाव संपन्न हुआ

भारतीय जनता पार्टी प्रभारी वीर राम राव वी डॉक्टर खिलावन साहू की कुशल रणनीति से भाजपा की प्रत्याशी बीनू निराला को 11 मत हासिल हुआ और उसके प्रतिबंध सुमित अग्रवाल को चार मतों में ही संतोष करना पड़ा इस तरह से भाजपा की बड़ी जीत के रूप में देखी जा रही है

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *