Blog

छत्तीसगढ़ के गौरव:  हितेश कुमार तिवारी को नई दिल्ली में मिला “अटल तिरंगा सम्मान 2025

नई दिल्ली।छत्तीसगढ़ राज्य के लिए गर्व और सम्मान का क्षण उस समय आया, जब राज्य के एकमात्र प्रतिनिधि  हितेश कुमार तिवारी को वर्ष 2025 का “अटल तिरंगा सम्मान” प्रदान किया गया*। यह प्रतिष्ठित सम्मान उन्हें समाज सेवा और खेल के क्षेत्र में किए गए उत्कृष्ट, निरंतर और प्रेरणादायी योगदान के लिए प्रदान किया गया।

यह भव्य आयोजन सैल्यूट तिरंगा संस्था के तत्वावधान में, भारत रत्न पूर्व प्रधानमंत्री श्रद्धेय अटल बिहारी वाजपेई जी की जन्म जयंती के पावन अवसर पर आयोजित किया गया। संस्था द्वारा हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी “अटल तिरंगा सम्मान” का आयोजन अत्यंत गरिमामय वातावरण में नई दिल्ली में किया गया, जिसमें देश-विदेश से विशिष्ट अतिथियों, समाजसेवियों, राष्ट्रभक्तों और विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट कार्य करने वाले व्यक्तित्वों की उपस्थिति रही।
इस सम्मान समारोह में  हितेश कुमार तिवारी को यह सम्मान
परमार्थ निकेतन, ऋषिकेश के पूज्य स्वामी चिदानंद सरस्वती महाराज दिल्ली से भारतीय जनता पार्टी के लोकप्रिय सांसद एवं प्रसिद्ध गायक कलाकार  मनोज तिवारी,तथा सैल्यूट तिरंगा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष  राजेश झा
के करकमलों द्वारा प्रदान किया गया।
कार्यक्रम की भव्यता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि इस अवसर पर भारत के सभी 27 राज्यों से प्रतिनिधि उपस्थित रहे, वहीं विश्व के कई देशों से भी डेलीगेट्स विशेष रूप से इस आयोजन में शामिल होने के लिए पहुंचे। यह आयोजन न केवल राष्ट्रीय बल्कि अंतरराष्ट्रीय स्तर पर भी भारत की राष्ट्रवादी भावना, तिरंगे के सम्मान और समाज सेवा के मूल्यों को सशक्त रूप से प्रस्तुत करने वाला सिद्ध हुआ।

सम्मान प्राप्त करते हुए *श्री हितेश कुमार तिवारी ने कहा कि यह पुरस्कार उनके लिए केवल व्यक्तिगत उपलब्धि नहीं, बल्कि छत्तीसगढ़ की जनता, युवाओं, खिलाड़ियों और समाजसेवियों के सामूहिक प्रयासों का सम्मान है* उन्होंने इस अवसर पर सैल्यूट तिरंगा संस्था, निर्णायक मंडल तथा सभी आयोजकों का आभार व्यक्त करते हुए कहा कि *यह सम्मान उन्हें भविष्य में और अधिक समर्पण, निष्ठा एवं ऊर्जा के साथ समाज और खेल के क्षेत्र में कार्य करने की प्रेरणा देगा*।

सैल्यूट तिरंगा संस्था के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री राजेश झा जी ने अपने संबोधन में कहा कि श्री हितेश कुमार तिवारी जैसे कर्मठ, जमीनी स्तर पर कार्य करने वाले लोग ही समाज की वास्तविक शक्ति होते हैं। उनका योगदान युवाओं के लिए प्रेरणास्रोत है और राष्ट्र निर्माण में उनकी भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है।

कुल मिलाकर, “अटल तिरंगा सम्मान 2025” का यह आयोजन राष्ट्रभक्ति, सेवा, समर्पण और एकता का अद्भुत संगम साबित हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ के  हितेश कुमार तिवारी का सम्मान राज्य ही नहीं, बल्कि पूरे देश के लिए गर्व का विषय बना।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *